ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
उत्तरप्रदेश

झोले में कटा हाथ और प्राइवेट पार्ट लेकर घूम रहा था… फिर हुआ सनससनीखेज वारदात का खुलासा

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी ने लाश का एक हाथ और प्राइवेट पार्ट काट लिया. उन्हें लेकर गांव में घूमता रहा. फिर मृतक के परिजनों को धमकाते हुए कहा कि इसका अंतिम संस्कार कर दो. घर वालों ने भी डर के मारे शव को दफना दिया. लेकिन जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाया. आरोपी फिलहाल फरार है. उसकी तलाश जारी है.

इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक का नाम विनोद बिरजिया था. हत्या का आरोप मगधु महुआ पर लगा है. जानकारी के मुताबिक, 35 साल का विनोद मजदूरी करता था. वह शराब पीने का आदी था. शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं होते तो वो लोगों के घर से फावड़ा, कुल्हाड़ी सहित अन्य छोटा सामान चोरी कर बेच देता था. इससे लोग परेशान रहते थे. इस बीच विनोद बिरजिया ने मगधु के घर में भी चोरी कर ली. इससे मगधु उससे नाराज था.

झोले में अंग डालकर घूमा

सोमवार को मगधु ने विनोद की हत्या कर डाली. शव को जंगल में फेंक दिया. लाश का एक हाथ और प्राइवेट काटा. उन्हें झोले में डाला और गांव में घूमता रहा. कुछ लोगों ने मगधु को ऐसा करता देख लिया था. उन्होंने विनोद के घर वालों को इसकी सूचना दी. विनोद के घर वाले जैसे ही उसकी लाश लेकर घर पहुंचे तो मगधु ने उन्हें डराते-धमकाते कहा कि इसका अंतिम संस्कार कर दो. नहीं तो अंजाम बुरा होगा. घर वाले डर गए. उन्होंने वैसा ही किया जैसा मगधु ने कहा. विनोद के शव को दफना दिया गया.

संदिग्धों से पूछताछ जारी

इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा तो एसडीएम के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकाला गया. उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. आरोपी मगधु अभी फरार है. कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनसे मगधु के बारे में जानकारी ली जा रही है.

Related Articles

Back to top button