ब्रेकिंग
Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ... Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या... Jharkhand Congress News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का झारखंड दौरा तय; खूंटी और रांची में दो बड़े का... Ranchi Railway News: रांची रेल मंडल में ऐतिहासिक पहल; पहली बार 'इंटर डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट-2026...
मध्यप्रदेश

बालाघाट में पत्‍नियों से विवाद के बाद युवकों ने कीटनाशक पी लिया, अस्‍पताल में लड़ रहे मौत से जंग

बालाघाट। एमपी में बालाघाट के कोसमी के नवेगांव में पत्नी के बात नहीं करने से तनाव में आ गया। फिनाइल पी ली। ऐसा ही कुछ लालबर्रा के धपेरा मोहगांव में हुआ, जहां दूसरे युवक ने पत्नी से घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक दवा खा ली। स्‍वजनों ने युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। चिकित्‍सकों ने बताया कि उपचार जारी है।

शराब के नशे में किया फिनाइल का सेवन

महेश कारसर्पे अपनी पत्नी शालिनी के साथ ग्राम कोसमी में रहता है। शालिनी ने किसी काम से अपने पति आवाज लगा रही थी लेकिन उसने अनसुना कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी बातचीत नहीं कर रहे थे। पत्नी द्वारा बातचीत नहीं करने के कारण वह मानसिक तनाव में था। शराब लेकर घर आया और घर में बैठकर शराब पीने लगा।

पति के दोस्त ने फिनाइल पीते देखा

कुछ देर बाद उसने घर में शीशी में रखी फाइनल को पी लिया। उस समय उसका दोस्त देवेंद्र यादव भी घर में था। जिसने उसको को फिनाइल पीते देखा और उसने उसकी पत्नी को बताया। फिनाइल पीने से वह अस्वस्थ हो गया था। जिसे एबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया हैं।

युवक ने किया कीटनाशक दवा का सेवन

लालबर्रा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम धपेरा मोहगांव में इस ग्राम के एक युवक ने पत्नी से घरेलू विवाद के बाद मानसिक तनाव में आकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया है। कीटनाशक दवा के सेवन से अस्वस्थ हुए युवक सोहन पिता उदेलाल ढेकवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

घरेलू बातों पर हुआ था पत्‍नी से विवाद

सोहन ढेकवार मिस्त्री का काम करता है, जिसके परिवार में पत्नी पूजा और दो बच्चे हैं। रात में उसका उसकी पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते उसने मानसिक तनाव में आकर सोहन ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।

तबीयत खराब होने पर जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया

उल्टी आने व तबीयत खराब होने पर उसे एबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्प्ताल में लाकर भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं इस मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button