ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव कोयंबटूर पहुंचे, प्रदेश में निवेश लाने दक्षिण भारतीय निवेशकों से वन-टू-वन संवाद

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को तमिलनाडु राज्य के कोयम्बटूर पहुंचे और वहां उन्होंने एक बेस्ट कार्प फैक्ट्री को देखा। इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारत के निवेशकों को मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाइयां प्रारंभ करने का निमंत्रण दिया। कहा कि मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। गुरुवार को कोयम्बटूर में इन्वेस्ट एमपी इंटरैक्टिव सत्र हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव दक्षिण भारतीय उद्योगपतियों को संबोधित करने के साथ उनसे मध्य प्रदेश में निवेश के लिए वन-टू-वन चर्चा करने जा रहे हैं।

निवेश प्रोत्साहन नीति की देंगे जानकारी

इस सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश सरकार की निवेश प्रोत्साहन, नवाचार और सतत विकास की गतिविधियों की जानकारी देंगे। इसके साथ ही टेक्सटाइल एवं गारमेंट, इंजीनियरिंग और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निवेश के लिए उद्योगपतियों से चर्चा की जाएगी।

फरवरी में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

बता दें कि मध्य प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट फरवरी 2025 में प्रस्तावित है। इसके लिए निवेशकों को आमंत्रित करने और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान तलाशने के प्रयास में प्रदेश सरकार जुटी हुई है। मुंबई के बाद अब कोयम्बटूर में इन्वेस्ट मध्य प्रदेश रोड शो हो रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री डा. यादव बुधवार को कोयम्बटूर पहुंचे और यहां स्थानीय बेस्ट कार्प फैक्ट्री को देखा।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग में विकास और रोजगार की बहुत संभावनाएं हैं। बेस्ट कार्प संस्थान द्वारा उज्जैन में भी इकाई स्थापित की गई है। प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी ऐसी इकाइयां लगें, इसके प्रयास किए करेंगे। तमिलनाडु के अन्य निवेशकों को भी मध्य देश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने प्रमुख उद्योगपतियों के साथ रात्रि भोज बैठक में भी हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button