ब्रेकिंग
Rakesh Agarwal IAS Case: अलमारी के ताले टूटे, गैस फैलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटे क... Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा...
उत्तरप्रदेश

पहले ही भाषण में सपा सांसद इकरा हसन ने उठाए लोकल मुद्दे, हिंदू श्रद्धालुओं के लिए संसद में की ये मांग

मानसून सत्र के चौथे दिन बजट पर चर्चा हो रही है. यूपी के कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने शपथ के बाद आज पहली बार सदन में बोलते हुए अपने लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी अहम माग उठाई. इकरा ने लोकसभा अध्यक्ष का ध्यान शामली से प्रयागराज और शामली से वैष्णो देवी तक जाने के लिए लोगों को होने वाली परेशानियों की ओर खींचा.

सांसद इकरा हसन ने केंद्र सरकार से मांग की है कि शामली से प्रयागराज और शामली से वैष्णो देवी तक सीधी ट्रेन चलाई जाए. इकरा ने कहा, “पानीपत, कैराना, मेरठ रेलमार्ग का सर्वे कई बार कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस रेलमार्ग पर काम शुरू नहीं हुआ है. हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला ये आवश्यक रेलमार्ग है.” इसके अलावा उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में नई ट्रेन चलाने की भी मांग की है.

इकरा ने उठाई जनता की बुनियादी मांग

चुनाव प्रचार के दौरान इकरा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने खूब जगह दी थी. उनके समर्थक पूरे भारत से हैं, लेकिन उन्होंने अपने पहले भाषण में किसी बड़े मुद्दे पर न बोलते हुए क्षेत्र की जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दे को उठाया है. वो भी ऐसा मुद्दा जो हिंदू समाज के लोगों से जुड़ा है.

चुनाव प्रचार के दौरान और चुनाव जीतने के बाद भी इकरा तमाम मंचों से ये कहती आई हैं कि वो सर्वसमाज के लिए काम करेंगी.

25 जुलाई को इकरा ने लोकसभा में, “पानीपत, कैराना, मेरठ रेलमार्ग का सर्वे कई बार कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस रेलमार्ग पर काम शुरू नहीं हुआ है. हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला ये आवश्यक रेलमार्ग है, इस रेलवे लाइन के बनने से हरियाणा और उत्तर प्रदेश सीधे जुड़ जाएगा और क्षेत्र को बहुत लाभ होगा. इसके अलावा शामली से प्रयागराज और शामली से वैष्णो देवी तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से कर रहे हैं. वैष्णो देवी पर धर्म स्थान का होना और प्रयागराज में हाईकोर्ट की वजह से दोनों जगहों की अच्छी कनेक्टिविटी होना अति आवश्यक है.”

पहले ही भाषण में दिखा दिए इरादे

इकरा हसन ने पहले ही भाषण में साफ कर दिया कि वे बड़े-बड़े मुद्दे नहीं बल्कि अपने क्षेत्र के लिए आवाज उठाने वाली हैं. चुनाव प्रचार में भी वो यही बातें कहती रही हैं कि जनता लोकल मुद्दों पर वोट कर रही है न कि राष्ट्रीय मुद्दों पर. वैसी ही झलक इकरा के एक्शन में दिखाई दे रही है. दिल्ली और फिर लंदन से पढ़ने वाली इकरा सदन ने अपने क्षेत्र के लिए आवाज उठाना शुरू कर दिया है. उनके इस पक्ष को देखते हुए उनके क्षेत्र के लोग खासा खुश नजर आ रहे हैं और एक्स पर उनके भाषण की प्रशंसा कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button