ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल बोले, पर्वत, नदियों और जीव-जंतुओं की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भारत में शराब की खपत के चौंकाने वाले आंकड़े: कर्नाटक पहले स्थान पर, दक्षिण भारतीय राज्यों का दबदबा दिल्ली से छतरपुर जा रही बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी मुंबई के कांदिवली में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी small savings schemes 2026, fixed deposit interest rates, डाकघर बचत योजनाएं, बैंक एफडी तुलना. साइबर हमलों से निपटने के लिए OpenAI ने लॉन्च किए दो नए सिक्योरिटी टूल्स, सॉफ्टवेयर की कमजोरियां करें... वर्ल्ड डायबिटीज डे विशेष: खाने के तुरंत बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से कैसे कंट्रोल होता है ब्लड शुगर? ज... अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की... उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिक... कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ता...
देश

अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय व्यापक कदम उठाए तो कोविड महामारी 2022 में हो सकती है खत्म: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय अगर व्यापक उपाय करे तो 2022 में कोरोना महामारी को समाप्त कर सकता है। इस साल महामारी के बारे में टेड्रोस ने डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड के 150 वें सत्र के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि डब्ल्यूएचओ राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर साक्ष्य, रणनीति, उपकरण और तकनीकी और परिचालन सहायता देशों को प्रदान करने के लिए काम करना जारी रखता है। यदि देश इन सभी रणनीतियों और उपकरणों का व्यापक तरीके से उपयोग करते हैं, तो हम तीव्र चरण को समाप्त कर सकते हैं।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख के अनुसार, इस तरह की आपात स्थितियों को रोकने के लिए महामारी से सबक सीखने और नए समाधान विकसित करने की आवश्यकता है। इसके लिए तब तक इंतजार नहीं करना चाहिए, जब तक कि महामारी खत्म न हो जाए।

वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन के यूरोप के निदेशक हंस क्लूज का मानना है कि ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण से कोरोना महामारी एक नए चरण में पहुंच गई है। हालांकि उन्‍होंने ये भी कहा कि हम इस महामारी के अंत की तरफ बढ़ रहे हैं। हंस ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक महामारी के पूरी तरह से खत्‍म होने से पहले ये एक बार फिर से जोर पकड़ सकती है। क्‍लूज ने कहा कि मार्च तक यूरोप में ओमिक्रोन से करीब 60 फीसद तक लोग संक्रमित होंगे। इसके बाद यहां पर मामले कम हो जाएंगे। साथ ही लोगों में हर्ड इम्‍यूनिटी भी विकसित हो जाएगी।

दुनिया में रविवार को 36.46 लाख नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 17.18 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 9,047 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमितों के मामले में अमेरिका 7.79 लाख मरीजों के साथ टॉप पर है, जबकि 4 लाख नए मामलों के साथ फ्रांस दूसरे नंबर पर है। वहीं, भारत तीसरे नंबर पर है।

भारत में नए संक्रमितों के केस में आई कमी

ज्ञात हो कि देश में लगातार 5वें दिन 3 लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार को 3 लाख 6 हजार 64 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.43 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 439 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 27,469 की कमी आई है, यानी 8.23 फीसद कम केस दर्ज किए गए हैं

शनिवार को 3 लाख 33 हजार 533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.59 लाख लोग ठीक हुए थे, जबकि 525 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3.37 लाख संक्रमित मिले थे और 488 लोगों की मौत हुई थी। वहीं गुरुवार को 3.47 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 703 लोगों की मौत हुई थी। एक्टिव केस की बात करें तो फिलहाल देश में कुल 22.43 लाख एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस का ये आंकड़ा तीसरी लहर में पहली बार 22 लाख के पार पहुंचा है।

इस बीच, सरकार ने कहा है कि कोविड के रोजाना के केसों में 15 फरवरी के बाद गिरावट आने लगेगी। कुछ राज्यों और मेट्रो सिटी में 15 फरवरी के बाद केस कम होंगे और संक्रमण में स्थिरता आने लगेगी। सूत्र के मुताबिक, वैक्सीनेशन के चलते तीसरी लहर का असर काफी कम हो गया है।

Related Articles

Back to top button