ब्रेकिंग
BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ...
देश

यूपी चुनाव 2022: सपा ने जारी की अब तक के प्रत्याशियों की पूरी सूची; अखिलेश, आजम और अब्दुल्ला का भी नाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अब तक घोषित अपने प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट पहली बार सार्वजनिक की है। अभी तक समाजवादी पार्टी सीधे नामों का सार्वजनिक ऐलान करने के बजाय खामोशी से प्रत्याशियों को बुलाकर कर उन्हें सिंबल के लिए फॉर्म ए और बी दे रही थी। सिर्फ गठबंधन की सीटें ही घोषित की जा रही थी। सोमवार को जारी की गई उम्मीदवारों की लिस्ट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से, रामपुर सीट से आजम खां, स्वार सीट से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम बेहट से और शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से समेत 159 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। पहली बार समाजवादी पार्टी ने अब तक घोषित अपने उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट सार्वजनिक की है, जिसमें 159 नाम शामिल हैं। अभी तक सपा के सहयोगी दल आरएलडी ने जरूर 36 सीटों पर कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया है, जिसमें 10 सीट पर सपा प्रत्याशी के नाम भी शामिल थे। माना जा रहा था कि समाजवादी पार्टी की यह सोची समझी रणनीति थी। सपा किसी तरह के सियासी विवाद से बचने के लिए टिकटों का ऐलान नहीं कर पा रही थी।

jagran

jagran

jagran

jagran

jagran

jagran

jagran

jagran

jagran

Related Articles

Back to top button