ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
उत्तरप्रदेश

ये गधा है या अजूबा… सूंघकर बता देता है कि बीवी कहां है?

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ऐसा गधा है जो लोगों को सूंघकर उनके बारे में सबकुछ जान जाता है. नौंचदी के मेले के सर्कस में आए लोग जब इस गधे से पूछते हैं कि भई इन जनाब की बीवी नहीं मिल रही हैं, कहां पर हैं? गधा सूंघते हुए उनकी बीवी के पास पहुंच जाता है. सर्कस में जब गधे से पूछा गया कि यहां इतनी भीड़ में डॉक्टर साहब कहां बैठे हैं? तो गधा सूंघते हुए उनतक भी पहुंच जाता है.

वैसे तो इस तरह का ज्यादातर करतब कुत्ता, गाय, भैंस में अमूमन दिख जाता है, लेकिन यहां तो गधा कमाल कर रहा है. गधे के इस करतब को देखकर जहां सर्कस में लोगों खूब मजा उठाते हैं तो वहीं हर कोई इससे हैरान भी है, आखिर गधे के अंदर इतना टैलेंट कैसे है?

बिना टिकट वालों को भी पकड़ता है

गधा अपनी सूंघने की शक्ति और ट्रेनिंग की के कारण सर्कस में ऐसे लोगों को पकड़ लेता है तो बिना टिकट के एंट्री लिए होते हैं. साथ ही अगर सवाल किया जाए कि यहां पर ऐसा कौन है जो बिना नहाए ही सर्कस देखने आ गया है, तो पन्नालाल गधा बिना नहाए लोगों की भी पोल खोलने का हुनर रखता है.

कैसे कर पा रहा ये अजूबा?

नौचंदी मेंले में एक बड़े सर्कस का आयोजन किया गया है. इस सर्कस को चलाने वाले रामलाल जी का एक शानदार गधा है, जिसका नाम पन्नालाल है. सर्कस में आए हर लोगों का सवाल रामलाल जी से होता है कि आखिर गधा सबकुछ कैसे जान जाता है? रामलाल जी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो गधे को फेसरीडिंग करना सिखाते हैं. रामलाल जी ने बताया कि उनकी कई पीढ़ी जानवरों को ट्रेन करने और फेस रीडिंग सिखाने का काम करती आई है.

फिल्मों में पहुंचे जानवरों को किया ट्रेन

रामलाल जी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके परिवार में सिर्फ गधा ही नहीं और भी कई जानवरों को फेस रीडिंग की ट्रेनिंग दी गई. इनकी पीढ़ी के ही लोगों की तरफ से ट्रेन किए गए जानवरों ने कई मशहूर फिल्मों में भी काम किया है. ये फिल्में मेरा नाम जोकर, फूल पत्थर, चौकीदार आदि हैं.

Related Articles

Back to top button