ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...
देश

जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार, स्वाति मालीवाल से मारपीट का है आरोप

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार को हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने विभव कुमार की जमानत देने से इनकार कर दिया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी विभव कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. विभव कुमार पर आप सांसद स्वाति मालीवाल ने 13 मई को सीएम आवास पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद 16 मई को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद 18 मई को कुमार को गिरफ्तार किया गया था.

सबूतों पर पड़ सकता है प्रभाव

12 जुलाई को विभव के जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी. न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदीरत्ता की पीठ ने जमानत खारिज करने की वजह बताते हुए कहा कि जमानत देने से गवाह और सबूत प्रभावित हो सकते हैं. विभव न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं. स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस मामले में तीस हजारी कोर्ट 30 जुलाई सुनवाई करेगी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक चार्जशीट कुल 500 पन्नों की है, जिसमें से 300 मुख्य पन्ने हैं. पुलिस की चार्जशीट में सिर्फ विभव कुमार को ही आरोपी बनाया गया है.

क्या था ये पूरा मामला ?

ये मामला 13 मई को शुरू हुआ था, जिसमें स्वाति ने कुमार पर उनके साथ मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगाया था. उन्होंने बताया कि 13 मई की सुबह वह अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर गई थी, जिसके बाद उन्हें इंतजार करने के लिए सीएम हाउस की लॉबी में बैठा दिया गया. आगे उन्होंने बताया कि जब वह इंतजार कर रही थी कभी केजरीवाल के निजी सचिव उनके पास आए और उनके साथ मारपीट करने लगे, इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार ने उनके साथ बदसलूकी भी की थी. स्वाति के इन आरोपों के बाद कुमार पर एफआईआर दर्ज की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

स्वाति के आरोपों के बाद कुमार ने भी स्वाति के खिलाफ शिकायत गर्ज करवाई. उन्होंने बताया कि स्वाति जबरदस्ती सीएम हाउस में घुस गई थी, आगे उन्होंने बताया कि जब स्वाति को इस तरह से घर में आने से मना किया गया और लॉबी में इंतजार करने के लिए कहा गया तो वो धक्का-मुक्की करने लगी.

Related Articles

Back to top button