ब्रेकिंग
Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें... Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30 मवेशियों ने तोड़ा दम! सूरजपुरा गोठान में भुखमर... MP Crime News: मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; 6 राज्यों में BSF और STF का छापा, प... Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3... Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से य... Mumbai Palestine Support News: गाजा समर्थन में पतंग उड़ाने पर विवाद; छात्रा हर्षदा बोराडे ने मुंबई प... Sahil Wakode Death Case: ChatGPT संदेह और दबाव में छात्र की मौत! IIT बॉम्बे के प्रोफेसर पर केस, Crim...
टेक्नोलॉजी

Google Maps से खरीदें मेट्रो के टिकट, AI से संकरी गली-नुक्कड़ में नहीं फंसेगी आपकी गाड़ी

अक्सर आपने तजुर्बा किया होगा कि गूगल मैप्स कई बार ऐसा रास्ता दिखा देता है, जहां से गुजरना मुसीबत बन जाता है. कई बार हम संकरी गलियों में फंस जाते हैं, जहां से बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है. मगर जल्द आपको इस परेशानी से निजात मिल सकती है. इस काम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी आपकी मदद करेगी. गूगल मैप्स भारत के लिए AI से लैस कई नए फीचर्स जारी कर रहा है. इसका मकसद नेविगेशन एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है.

नेविगेशन के दौरान भारतीय लोग जिन दिक्कतों का सामना करते हैं, गूगल मैप्स उन्हें दूर करने की कोशिश कर रहा है. इसके लिए कंपनी खास तौर पर इंडियन यूजर्स के लिए नए फीचर्स जारी कर रही है. इनके जरिए रोड और फ्लाइओवर की सही जानकारी मिलेगी. इसके अलावा आपको ऐप से ही सीधे मेट्रो का टिकट बुक करने का मौका मिलेगा.

Google Maps के AI फीचर्स

गूगल मैप्ससबसे बड़ा अपडेट एआई मॉडल के तौर पर देगा. इसे खास तौर पर भारतीय सड़कों के लिहाज से डिजाइन किया गया है. यह मॉडल सैटेलाइट इमेज और स्ट्रीट व्यू डेटा का इस्तेमाल करके आपको रोड की चौड़ाई दिखाएगा. इसके अलावा यह किस तरह की सड़क है, बिल्डिंग के बीच की दूरी और पेड़, पोल-खंबे और नाले-नालियों की भी जानकारी देगा.

इससे लोगों को संकरी सड़क से बचने में मदद मिलेगी. अगर संकरी रोड के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है तो ऐप आपको चेतावनी भी देगी. एंड्रॉयड के मामले में शुरुआत में यह फीचर आठ शहरों में जारी किया जाएगा. iOS यूजर्स को भी जल्द इसका फायदा मिलेगा.

फ्लाईओवर के लिए भी अपडेट

भारत में फ्लाइओवर के लिए भी गूगल मैप्स फीचर्स को अपडेट करेगा, ताकि लोगों को सही जानकारी मिले. अभी तक गूगल फ्लाइओवर या पुल पर चढ़ने के लिए ‘take a ramp’ शब्दावली का इस्तेमाल करता है, लेकिन अपडेट के बाद ‘take the flyover’ लिखा नजर आएगा. इससे लोगों के बीच किसी तरह की कंफ्यूजन नहीं रहेगी.

मेट्रो के टिकट होंगे बुक

गूगल मैप्स सड़कों के आधिकारिक नाम दिखाने से भी परहेज करेगा. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि ज्यादातर रोड पर ऑफिशियल नाम नहीं लिखा होता है. आधिकारिक नाम न दिखाने से लोगों को सटीक और वास्तविक रास्ता दिखाने में आसानी होगी.

सरकारी सर्विसेज के साथ मिलकर गूगल मैप्स लोगों को ऐप पर ही टिकट बुक करने की सुविधाएं देगा. गूगल मैप्स ऐप से ही आप मेट्रो का टिकट बुक कर सकेंगे. यह फीचर उन करोड़ों लोगों को राहत देगा जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर काफी ज्यादा निर्भर रहते हैं. गूगल मैप्स में मेट्रो टिकट बुक करने की सुविधा अब कोच्चि और चेन्नई में शुरू हो गई है. ऐसा ONDC और नम्मा यात्री के जरिए किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button