ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

CPI माओवादी गिरफ्तारी और हथियार जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 23वें आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

झारखंड में सीपीआई (माओवादी) की गिरफ्तारी और हथियार जब्ती मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को एक और आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया. एनआईए ने झारखंड के प्रदीप सिंह चेरो के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है. वह इस मामले में 23वें आरोपी हैं.

एनआईए की जांच में कई सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडर और जमीनी मददगारों की संलिप्तता सामने आई है. जांच एजेंसी को इस मामले की जांच जून 2022 में सौंपी गई थी. तब से अब तक एजेंसी पांच पूरक आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है. वहीं, इससे पहले मामले की जांच कर रही झारखंड पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था.

आरोपी प्रदीप सिंह चेरो के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है. चेरो पर प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के टॉप कमांडर प्रशांत बोस की गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रचने का आरोप है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूए(पी) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

फरवरी 2023 में हुआ था सुरक्षा बलों पर यह हमला

चेरो ने फरवरी 2023 में झारखंड के लोहरदगा जिले के पेशरार इलाके में सुरक्षा बलों पर यह हमला किया था. उस समय सीपीआई (माओवादी) के क्षेत्रीय कमांडर रवींद्र गंझू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में माओवादी सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए लोहरदगा के बुलबुल जंगल में जमा हुए थे. गंझू के साथ सक्रिय सीपीआई (माओवादी) कार्यकर्ता बलराम उरांव और मुनेश्वर गंझू के साथ 45-60 और लोग थे.

झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था, जिसके दौरान उन पर सीपीआई (माओवादी) कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद हुए तलाशी अभियान में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. फिलहाल एनआईए इस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button