ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
खेल

सरफराज खान का एक और धमाका, जमाया रणजी सीजन में तीसरा शतक

नई दिल्ली। मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान का यह रणजी सीजन कमाल का जा रहा है। शानदार फॉर्म में चल रहे सरफराज ने बुधवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली। पिछले चार मैचों में उनके बल्ले से निकलने वाला तीसरी शतक है। इससे पहले वह अपने शतक को तिहरे और दोहरे शतक में बदल चुके हैं।

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई के लिए ओपनर आकर्षित गोमेल ने शतक जमाकर टीम को खराब शुरुआत से उबारा। मुंबई को पहला झटका हार्दिक के रूप में लगा था इसके बाद सूर्या ने अपना विकेट गंवाया। मुंबई का पहला विकेट 16 रन पर गिरा जबकि दूसरा झटका 68 रन पर लगा। 73 रन पर सिद्धेश लाड भी आउट होकर वापस लौटे।

तीन विकेट गिरने के बाद मैदान धमाकेदार फॉर्म में चल रहे सरफराज खान ने कदम रखा। सरफराज ने अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले अर्धशतक पूरा किया और फिर इसके बाद टूर्नामेंट में एक और लाजवाब शतक जमाया दिया। 179 गेंद पर 21 चौके और 3 छक्के की मदद से इस बल्लेबाज ने 150 रन पूरे किए।

धमाकेदार फॉर्म में सरफराज

अब तक इस रणजी सीजन में सरफराज तीन बार 150 का आंकड़ा छू चुके हैं। उत्तर प्रदेश के खिलाफ उन्होंने नाबाद 301 रन बनाए थे तो वहीं हिमाचल के खिलाफ नाबाद 226 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस मैच में भी वो तिहरा शतक बनाने के करीब थे लेकिन मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका। इसके अलावा उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ पिछले मैच में नाबाद 71 और 8 रन बनाए थे। तमिल नाडु के खिलाफ 36 रन की पारी खेली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button