ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

इंदौर में युवक ने पारिवारिक कारणों के चलते अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात युवक ने पारिवारिक कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है, जिसका लाइव वीडियो सामने आया है, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दरअसल कल देर रात परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले मनोज नमक युवक ने अपनी पत्नी से चल रहे पारिवारिक विवाद के कारणों के चलते फांसी लगाकर सुसाइट किया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है, मृतक ने फांसी लगाने के दौरान अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था परिजनों का आरोप है मृतक की पत्नी चार महीनों से नागदा में अपने माता पिता के घर रह रही थी।

 मृतक दोपहर में ड्यूटी से आया था और खाना खाकर अपने रूम में अपनी पत्नी से बात कर रहा था, उसी दौरान मृतक ने फांसी लगाई थी, मृतक की पत्नी ने परिजनों को फोन कर सूचना नहीं दी थी, परिजनों को सूचना मिलने के बाद युवक को एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया  पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है।

 मृतक मनोज की शादी साल 2020 में नागदा में रहने वाली युवती से हुई, शादी के बाद ही दोनों में विवाद चल रहा था जिसके चलते युवती एक साल से अपने माता पिता के घर रह कर आई थी, जिसके बाद एक लड़का हुआ था जो एक साल का है, मृतक मनोज कोरियर का काम करता था।

Related Articles

Back to top button