ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
मध्यप्रदेश

दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें…शराब ठेकेदार ने लगाया अनोखा पोस्टर, लगा 10 हजार का जुर्माना

बुरहानपुर : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में शराब दुकान के पास लगा हुआ एक अजीबोगरीब पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पोस्टर की खास बात यह है कि इसमें दिनदहाड़े में अंग्रेजी बोलना सीखने का दावा किया। साथ ही ठेके का रास्ता दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा है ‘दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें’। इस पोस्टर को लेकर ठेका संचालक पर कड़ी कार्रवाई भी की गई है। प्रशासन का मानना है कि इस पोस्टर को देखकर राहगीर खासकर युवा और छात्र काफी भ्रमित हो रहे हैं। इसलिए ठेकेदार पर मोटा जुर्माना ठोका गया है।

शिक्षा के साथ भद्दा मजाक- स्थानीय लोग

पोस्टर को लेकर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई है। ज्यादातर लोगों ने इसकी आलोचना की है। उसने कहा कि इस पोस्टर को देखकर युवाओं पर गलत असर पड़ेगा। वही छात्रों ने इस पोस्टर को हटाने की मांग की है। साथ ही पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आबकारी अधिकारी ने ठेकेरदार पर ठोका मोटा जुर्माना

वहीं वायरल पोस्टर की जानकारी जब जब जिले की कलेक्टर भव्या मित्तल को मिली तो उन्होंने तत्काल इस पोस्टर को हटाने व पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ आबकारी विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया। जिला आबकारी अधिकारी वीरेन्द्र धाकड़ ने कलेक्टर के निर्देश पर काम करते हुए शराब ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ठोका।

Related Articles

Back to top button