ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
मध्यप्रदेश

जमीनी विवाद में श्योपुर में फायरिंग, आदिवासी महिला गंभीर रुप से घायल

श्योपुर  : श्योपुर में 6 आरोपियों ने आदिवासी महिला के घर पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि, फायरिंग में किसी की जान नहीं गई लेकिन, गोली का छर्रा लगने से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है, जिसे विजयपुर अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी के चलते दबंगों ने फायरिंग की। मामले की जानकारी मिलने के बाद विजयपुर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

मामला विजयपुर थाना इलाके के अंबेड़कर नगर कॉलोनी का है। जहां जसोदा बाई आदिवासी नाम की महिला पैर में गोली के छर्रे लगने से घायल हुई है। महिला ने गंभीर हालत में पुलिस को जानकारी दी है कि, 6 आरोपियों के द्वारा आदिवासी महिला की मगरदा में स्थित जमीन को छीनने के लिए उसे जान से मारने का प्रयास किया है, महिला की मानें तो आरोपी पूर्व में भी उसे डरा-धमकाकर जमीन छीनने का प्रयास कर चुके हैं लेकिन, वह नहीं मानी तो अब उसके ऊपर फायरिंग की गई है, महिला ने आरोपियों के नाम मुरारी धाकड़ व अन्य है।

जानकारी के अनुसार, महिला के इकलौते बेटे की मौत हो जाने के बाद बेटे की पत्नी अपने मायके में रह रही थी, तभी से जसोदा बाई विजयपुर के अंबेड़कर नगर में रह रही है। जिसे आरोपियों द्वारा टारगेट करके जान से मारने की कोशिश की है। अब विजयपुर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस बारे में विजयपुर थाना टीआई पप्पू सिंह यादव का कहना है कि, महिला को गोली के छर्रे लगे हैं, जिसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button