ब्रेकिंग
Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन
देश

अमरनाथ यात्राः बम बम भोले के जयकारों के साथ रवाना हुए श्रद्धालु, खास हैं इंतजाम

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था‘बम-बम भोले’ के उद्घोष के साथ जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से सोमवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान 4417 यात्रियों के जत्थे को सुरक्षा घेरा देते हुए जीप और मोटरसाइकिलों से उनके वाहनों के साथ रवाना हुए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 436 महिलाओं और 16 बच्चों समेत 2800 यात्री पहलगाम मार्ग और 380 महिलाओं तथा 15 बच्चों समेत 1617 यात्री बालटाल मार्ग के लिए बसों और अन्य छोटे वाहनों से रवाना हुए। यात्रियों में साधु भी शामिल हैं। आधार शिविर से यात्रियों के कुल 142 वाहन रवाना हुए।

राज्यपाल के सलाहकार के  के शर्मा ने रविवार को यात्रियों के पहले जत्थे को इस आधार शिविर से  हरी झंडी दिखाकर हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए रवाना किया था। अमरनाथ यात्रा 46 दिनों के बाद रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। इस बार 15 अगस्त को रक्षाबंधन पड़ रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के बहुस्तरीय प्रबंध किये  हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button