ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
मध्यप्रदेश

आधी’ रात को मोहन का ‘फुल’ Action! स्टेट हेंगर से सीधे बाढ़ कंट्रोल रूम पहुँचे, अफ़सरों से बोले- मेरी जनता परेशान ना हो…

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली से भोपाल लौटकर सीधे स्टेट हैंगर से बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर प्रदेश में अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विगत तीन दिनों से प्रदेश में जारी वर्षा की स्थिति को लेकर लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं, राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी विगत दो दिनों शुक्रवार व शनिवार को निर्देशित किया गया है कि नागरिकों को अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति में किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अति वर्षा से प्रभावित जिलों के कलेक्टर्स को आवश्यकता के अनुसार राहत शिविर लगाने और प्रभावित नागरिकों को भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि वर्षा की स्थिति को देखते हुए यहां पर जरूरत हो वहां रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करें ग्रामीण क्षेत्र में खुले ट्यूबवेल से होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हो बांधों से जल प्रवाह की स्थिति पर नजर रखें।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि ऐसे स्थान यहां पर पुल के ऊपर से पानी वह हो वहां नागरिकों को नहीं जाना चाहिए इस संबंध में सभी सजक रहें जनहानि ना हो यह ध्यान रखा जाए ,कंट्रोल रूम में भी वरिष्ठ अधिकारी समय पर उपस्थित रहें और जिलों में प्रशासनिक अधिकारी सभी प्रबंध सुनिश्चित करते रहें।

Related Articles

Back to top button