ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
देश

निर्विरोध चुने जा सकते हैं उद्धव ठाकरे समेत महाराष्ट्र विधान परिषद के सभी नौ प्रत्याशी

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ सीटों पर 21 मई को होने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस ने दो के बजाय एक ही प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत सभी नौ प्रत्याशी अब निर्विरोध चुने जा सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पार्टी ने विधान परिषद के लिए पार्टी प्रत्याशी के तौर पर जालना जिला परिषद सदस्य राजेश राठौड़ का चयन किया है।

कांग्रेस दो के बजाय एक ही प्रत्याशी उतारने पर हुई सहमत

 इससे पहले कांग्रेस ने दो प्रत्याशियों को उतारने की घोषणा की थी, लेकिन अब वह एक ही प्रत्याशी उतारने पर सहमत हो गई है। 24 अप्रैल को नौ सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के बाद विधान परिषद की ये नौ सीटें रिक्त हो गई थीं। सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने राठौड़ समेत अपने पांचों प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। विपक्षी भाजपा ने शुक्रवार को अपने चार प्रत्याशियों की घोषणा की थी। शिवसेना ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विधान परिषद की डिप्टी चेयरपर्सन नीलम गोरहे को प्रत्याशी बनाया है।

11 मई को उद्धव ठाकरे करेंगे नामांकन 

 राकांपा ने शशिकांत शिंदे और अमोल मितकारी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि भाजपा ने राकांपा के पूर्व सांसद रंजीतसिंह मोहिते पाटिल, गोपीचंद पडालकर, प्रवीण दटके और अजीत गोपछड्डे को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशियों ने शुक्रवार को ही नामांकन भी दाखिल कर दिया था, जबकि उद्धव समेत एमवीए के पांचों प्रत्याशी नामांकन की अंतिम तिथि 11 मई को नामांकन दाखिल करेंगे।

Related Articles

Back to top button