ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

पीडीपी, नेकां ने परिम्पोरा मुठभेड़ की जांच की मांग की

श्रीनगर: पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को मांग की कि परिम्पोरा मुठभेड़ के कथित तौर पर फर्जी होने के आरोपों के संबंध में जम्मू-कश्मीर प्रशासन को अपना रुख साफ करना चाहिए। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने पूरे मामले की समयबद्ध जांच की मांग की। पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि श्रीनगर के परिम्पोरा इलाके में बीती रात शुरू हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। हालांकि, मारे गए युवकों के परिवारों का कहना है कि उन लोगों का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं था और उनमें से दो छात्र थे।

इस मुठभेड़ को लेकर मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘ इस बात को लेकर दुखी हूं कि शोपियां फर्जी मुठभेड़ के बाद पिछले कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर के अन्य परिवारों ने भी आरोप लगाया है कि उनके बेटे निर्दोष थे और उन्हें मुठभेड़ में मार गिराया गया। प्रशासन को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।’इस बीच, नेकां की अतिरिक्त प्रवक्ता सराह शाह ने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए युवकों के परिवारों और लोगों के बयान विरोधाभासी हैं। ऐसे में सच सामने लाने के लिए तथ्य खोजी दल गठित करने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button