ब्रेकिंग
Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख... Navratri 2026 Date & Muhurat: नवरात्रि पर बन रहे हैं बेहद दुर्लभ योग, जानिए नौ दिनों के स्वरूपों की ...
देश

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने फोर्स के लिए बिछाई थी बारूदी सुरंग, विस्फोट में ग्रामीण के उड़े चिथड़े

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे झारखंड के बारेसांड़ थाना क्षेत्र के लाटू जंगल में नक्सलियों ने फोर्स के लिए बारूदी सुरंग बिछा रखी थी। रविवार को बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरढाबा निवासी टूनू यादव (40) इसकी चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वजन किसी तरह मौके पर पहुंचे और क्षत-विक्षत शव को जंगल से बाहर निकाला। बता दें कि मवेशियों को चराने के लिए टूनू शनिवार को जंगल की ओर निकला था। शाम तक घर वापस नहीं आने पर स्वजन चिंतित हुए। रविवार दोपहर बाद जंगल में स्वजन ने खोजबीन शुरू की तो क्षत-विक्षत शव मिला। विस्फोट में टूनू के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई होगी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई, लेकिन सुरक्षा कारणों से रविवार को पुलिस घटनास्थल तक नहीं पहुंची थी। स्वजन द्वारा ही मृतक के शव को ढोकर जंगल से गांव लाया गया।

ओडिशा में दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ओडिशा के मलकानगिरी जिले में पुलिस के समक्ष दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। समर्पित नक्सलियों में एक महिला नक्सली सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सक्रिय थी।

शनिवार को झारखंड सीमा में बारेसांड़ थाना अंतर्गत टूनू इसका शिकार हो गया। मृतक मवेशियों को चराने निकला था शनिवार शाम तक वापस घर नही पहुंचा। रविवार दोपहर जंगल में स्वजनों ने खोजबीन शुरू की तो क्षत-विक्षत शव मिला। जोरदार ब्लास्ट में टूनू के दोनों पैर-हाथ सहित शव के कई टुकड़े हो गए थे। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। दरअसल नक्सलियों द्वारा पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बुढ़ा पहाड व आसपास के इलाके में बारूदी सुरंग बिछा कर रखा जाता है।

कोई घटना न हो इसलिए ग्रामीणों को जंगल में आवागमन व मवेशियों को चराने ले जाने से रोका जाता है। इसके पूर्व भी ऐसी घटना हो चुकी है जिसमें इंसानों के साथ मवेशियों की भी मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button