ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

तेलंगाना: जल्द शुरू होगा दलित सशक्तिकरण कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ने दिया नाम- ‘तेलंगाना दलित बंधु’

हैदराबाद। तेलंगाना में राज्य के दलितों के सशक्तिकरण के लिए एक विशेष कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले प्रत्येक लाभार्थी दलित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrasekhar Rao) ने नया नाम का चुनाव कर लिया है।

दलित सशक्तिकरण कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री ने ‘तेलंगाना दलित बंधु’  नाम का चुनाव किया है। जल्द ही यह राज्यभर में TRS सरकार द्वारा लागू किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत हुजुराबाद निवार्चन क्षेत्र से किया जाएगा। बता दें कि दलित सशक्तिकरण कार्यक्रम के पहले चरण के तहत प्रत्येक 119 विधानसभा क्षेत्रों में 100 परिवारों की पहचान की जाएगी। इस प्रकार कुल 11,900 परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने 1200 करोड़ रुपये का बजट जारी करने की घोषणा भी की है।

बता दें कि तेलंगाना राज्य सरकार ने दलितों के विकास और कल्याण के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं। मुख्यमंत्री राव ने कहा है कि समाज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी सरकार की है।  उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक दलित सामाजिक और आर्थिक रूप से शोषित वर्ग हैं।   इसके लिए हाल ही में हुए एक बैठक में मुख्यमंत्री राव राज्य में 7.8 लाख दलित किसानों के होने की बात कही और बताया कि उनके पास 13.58 लाख एकड़ भूमि है। तेलंगाना में किसानों के लिए रायथु बंधु योजना भी है जिसके तहत राज्य में हर साल किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

Related Articles

Back to top button