ब्रेकिंग
झारखंड के गढ़वा में डायन-प्रथा को लेकर खौफनाक वारदात: फरार चल रहे सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल रांची के पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह ने फ्लैट में लगाई फांसी: 8 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद, रिम्स में... रांची-टाटा हाईवे (NH-33) पर भीषण सड़क हादसा: रामपुर के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला समेत ... रांची में मटन-शराब पार्टी में खूनी विवाद: पैग बनाने को लेकर चले लात-घूंसे और गोलियां, युवक रिम्स में... पलामू में हथियार के साथ रील बनाने वाले युवाओं पर पुलिस का शिकंजा: 29 से अधिक हथियार जब्त, सूचना पर इ... रांची के बरियातू में देर रात पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक के पेट में लगी गोली, रिम्स ट्रॉ... झारखंड में बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव: 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 1 सितंबर को भी झम... पलामू की बटाने नदी में पिकनिक मनाने गए बिहार के 3 दोस्त डूबे: 2 की मौत, NDRF ने निकाला तीसरा शव राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ...
देश

तलवार लेकर टीवी चैनल के दफ्तर में घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक टीवी चैनल के दफ्तर में एक आदमी तलवार लेकर घुस गया। वहां उसने जमकर तोड़फोड़ की। उसका इरादा मैनेजिंग डायरेक्टर पर हमला करने का था, लेकिन मैनेजर ने पहले ही खुद को सुरक्षित स्थान पर बंद कर लिया। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

बैग में रखी थी तलवार

इस मामले में चैनल के प्रबंध निदेशक आइजैक लिविंगस्टोन ने कहा कि हर दिन की तरह ऑफिस में काम चल रहा था। इस दौरान एक शख्स पार्किंग के जरिए बिल्डिंग के परिसर में आ गया। उसके पास एक बैग था। जिसमें गिटार जैसी कोई वस्तु लग रही थी। कुछ देर बाद आदमी ने तलवार निकाल ली और काफी तोड़फोड़ की। उसने निशाने पर लिविंगस्टोन था, क्योंकि वो बार बार उनका नाम ले रहा था।

गुजरात से कार लेकर हमला करने आया

आइजैक लिविंगस्टोन के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद को कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वो शख्स कौन है और क्यों पीछे पड़ा है। उनके चैनल ने कभी उसकी कोई स्टोरी भी नहीं की। वहीं आरोपी का नाम राजेश कुमार है। वह कोयंबटूर का निवासी है। फिलहाल गुजरात में रहता है। हमले के समय वो गुजरात से कार लेकर न्यूज चैनल के ऑफिस पहुंचा था।

चेन्नई प्रेस क्लब ने जताई चिंता

न्यूज चैनल में हुई इस घटना पर चेन्नई प्रेस क्लब ने चिंता जाहिर की। क्लब की संयुक्त सचिव भारती तमिलन ने कहा कि पत्रकारों पर हमले होते हैं, लेकिन अब ऑफिस आकर मारने की कोशिश हो रही है। सरकार को जर्नलिस्टों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाना चाहिए। वहीं चैनलों के दफ्तरों में सुरक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button