ब्रेकिंग
रांची के बरियातू में देर रात पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक के पेट में लगी गोली, रिम्स ट्रॉ... झारखंड में बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव: 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 1 सितंबर को भी झम... पलामू की बटाने नदी में पिकनिक मनाने गए बिहार के 3 दोस्त डूबे: 2 की मौत, NDRF ने निकाला तीसरा शव राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ... रायपुर में अपराधियों पर नजर रखने वाले ITMS कैमरे ठप: 100 से ज्यादा बंद, धुंधली फुटेज से पुलिस परेशान नेपाल में भीषण बाढ़-तबाही से बचकर रायपुर लौटे 5 दोस्त: 'चाय के 10 मिनट के ब्रेक' ने बचाई जान, स्टेशन... बस्तर में विकास की रफ्तार पकड़ेगी: केंद्र ने दी DMF नियमों में बड़ी छूट, 15-25 KM की बाध्यता खत्म छत्तीसगढ़ में बिजली निजीकरण पर CM विष्णु देव साय का बड़ा बयान: 'सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं, कांग्रेस... छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक कदम: FIR से फैसले तक जेंडर जस्टिस आधारित भाषा का होगा इस्तेमाल
विदेश

वुहान में तेजी से फैल रहा कोरोना, पूरा शहर किया सील; अमेरिका और ब्रिटेन में भी बढ़ी चिंता

बीजिंग। वुहान शहर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। यहां 2019 में कोरोना वायरस की शुरूआत हुई थी। अब एक बार फिर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के बाद स्थिति खराब हो रही है। यहां सभी का कोरोना टेस्ट किए जाने के दौरान पूरे शहर को सील कर दिया गया है।

शहर के हर तरफ पाबंदी कड़ी कर दी गई है। वुहान शहर से न तो किसी को निकलने दिया जा रहा है और न ही किसी का यहां प्रवेश हो रहा है। पूरे देश में संक्रमण को लेकर हाई एलर्ट कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण बढ़ने का संबंध पूर्वी शहर नानजिंग के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को माना जा रहा है। इस शहर का 17 प्रांतों से संपर्क बना रहता है।

रायटर के अनुसार, चीन में कोरोना संक्रमण का यह कहर डेल्टा वैरिएंट के कारण शुरू हुआ है। संक्रमण बढ़ने के साथ ही स्थानीय फ्लाइट की संख्या बहुत ज्यादा कम कर दी गई हैं। यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

ब्रिटेन में मौत के मामलों में इजाफा

इधर ब्रिटेन में केस बढ़ने के साथ ही अब मरने वालों की संख्या भी चिंता बढ़ाने वाली है। लंदन में मार्च के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 138 लोगों की मौत हुई। 21691 नए मरीज मिले हैं। ब्रिटेन वर्तमान में पाबंदी हटाए जाने के बाद डेल्टा वैरिएंट से जूझ रहा है।

ब्रिटेन में अब 16 और 17 साल की उम्र के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन दी जा सकती है। अभी इस उम्र के बच्चों पर परिणामों को देखा जा रहा है।

अमेरिका में भी बढ़ा डेल्टा वैरिएंट का खतरा

अमेरिका में भी डेल्टा वैरिएंट ने दिक्कतें बढ़ा रखी हैं। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण का मुकाबला करने के लिए वैक्सीन लगाने का काम और तेज कर दिया गया है। अमेरिका अब मैक्सिको की सीमा से आए प्रवासियों को भी वैक्सीन देने पर विचार कर रहा है।

न्यूयार्क में कोरोना मरीज बढ़ने के बाद वैक्सीन का सबूत दिखाने के बाद ही रेस्टोरेंट, जिम व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button