ब्रेकिंग
Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्... Ali Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का शव पहुंचा मशहद, इमाम रजा दरगाह में ह... Drunk Driving in Chandigarh: फॉर्च्यूनर सवार 2 युवकों को मिली अनोखी सजा, मटका चौक पर तख्ती लेकर किया... Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल
देश

अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच खींचतान के चलते नहीं हो पाईं संगठनात्मक नियुक्तियां

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच खींचतान के चलते एक साल से संगठनात्मक नियुक्तियां नहीं हो पा रही है। जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में न तो अध्यक्ष हैं और न ही कार्यकारिणी हैं। प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने 31 जुलाई तक संगठनात्मक नियुक्तियां करने की घोषणा की थी, लेकिन गहलोत और पायलट के बीच सहमति नहीं हो पाने के कारण माकन की घोषणा पर अब तक अमल नहीं हो सका है। आलाकमान के स्तर पर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने को लेकर माकन ने विधायकों से फीडबैक लिया। उन्होंने सूची भी तैयार कर ली, लेकिन गहलोत ने 12 नामों पर आपत्ति जता दी। इस कारण घोषणा रोक दी गई।

सूत्रों के अनुसार, अब मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद ही जिला अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्ष व राजनीतिक नियुक्तियों के काम में ज्यादा समय लग सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल पायलट खेमे की बगावत के बाद प्रदेश, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां भंग कर दी गई थीं। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष पद पर तो गोविंद सिंह डोटासरा की नियुक्ति कर दी गई, लेकिन जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्षों की नियुक्ति अब तक नहीं हो सकी है। विधायकों व वरिष्ठ नेताओं के भरोसे ही जिलों में पार्टी के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार से पांच मंत्रियों की छुट्टी होना तय हो गया। पांचों मंत्रियों के खिलाफ विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों ने खुलकर मोर्चा खोल दिया। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश प्रभारी अजय माकन से विधायकों ने कहा कि मंत्रियों के यहां दलाल लगे हुए हैं। विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों की सुनवाई नहीं होती, लेकिन दलालों की मर्जी से काम होते हैं। विधायकों की डिजायर रद्दी में फेंक दी जाती है और दलाल तबादला सूची बनाते हैं। दो दिन तक चली विधायकों की रायशुमारी के बाद शुक्रवार को माकन ने पदाधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर अजय माकन ने कहा कि कई मंत्री सरकार से संगठन में काम करने जाएंगे। विधायकों व पदाधिकारियों से मिले फीडबैक का हवाला देते हुए माकन ने कहा कि फेरबदल जल्द होगा, कई मंत्रियों ने संगठन में काम करने की इच्छा जताई है।

Related Articles

Back to top button