ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...
उत्तरप्रदेश

डायरिया की चपेट में आया नाती, जान बचाने के लिए दादी ने खेत तक रख दिया गिरवी; फिर भी नहीं बचा मासूम

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों से मौत की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं. बीते दिनों संक्रामक बीमारी से ग्रसित 12 साल के नाती के लिए एक दादी ने अपनी जमीन तक को गिरवी रख दिया था. लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद नाती को दादी बचा नहीं पाई. जिले में बारिश के बाद गंदगी से संक्रामक बीमारियों ने ग्रामीण वासियों को घेर लिया है. उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार और जुकाम जैसी तमाम बीमारियों से हर घर में लगभग एक व्यक्ति बीमार है. ऐसे में सिकंदरपुर क्षेत्र और ढंगरा गांव में कई बच्चों की मौतों से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

पूरा मामला छिबरामऊ क्षेत्र के ढंगरा गांव और सिकंदरपुर क्षेत्र का है. यहां पर बीते कुछ दिनों में डायरिया का प्रकोप चल रहा है. कुछ दिनों पूर्व सिकंदरपुर निवासी रामदेवी का नाती आर्यन (12) उल्टी-दस्त के चलते बीमार हो गया था. कई डॉक्टरों को दिखाया गया, लेकिन वह सही नहीं हो रहा था, जिस कारण उसको इलाज के लिए कानपुर से लेकर फर्रुखाबाद तक जाना पड़ा.

नाती को बचाने के लिए खेत तक गिरवी रखा

पैसों की तंगी के चलते दादी रामदेवी ने अपना खेत गिरवी रख दिया था. घर के अन्य सदस्य भी बीमार थे, लेकिन आर्यन की हालत ज्यादा खराब थी. आर्यन के इलाज में काफी पैसा खर्च हो रहा था. इसी बीच आर्यन की मौत भी हो गई. खेत तक गिरवी रख देने के बावजूद दादी उसकी जान नहीं बचा पाई.

पत्नी-बेटियों के इलाज के लिए गिरवी रखे गहने

वहीं ऐसा ही एक मामला छिबरामऊ क्षेत्र के ढंगरा गांव में सामने आया. यहां पर नरेंद्र सिंह ने बताया कि उल्टी, दस्त से उसकी पत्नी उर्मिला (30), बेटी नीतू (12), बेटी बॉबी (5) और बेटी निधि (7) बीमार हो गई थीं. पत्नी और बच्चों के इलाज के लिए पैसे नहीं थे, जिस कारण भैंस बेचनी पड़ गई. इतने पैसों में भी इलाज नहीं हो पाया. उसने पत्नी के सभी गहने एक ज्वेलर्स की दुकान पर गिरवी रख दिए हैं.

ग्रामीण क्षेत्रों में फैली संक्रामक बीमारी

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गंदगी के प्रकोप से कई गांवों में संक्रामक बीमारियों ने घेर लिया है. लगभग हर एक घर में कोई न कोई व्यक्ति बीमार है. ऐसे में लगातार बीमारियों से मौतें भी सामने आ रही हैं. बीते कुछ दिनों में करीब छह मौतें सामने आ चुकी हैं. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य महकमा भी गांव-गांव में टीम भेजकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करा रहा है और उनको दवाई वितरित कर रहा है.

क्या बोले कन्नौज CMO?

कन्नौज CMO डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर कैंप लग रही है. ग्रामीणों से घर-घर जाकर भी बात की जा रही है. जिन गांव में मरीजों की संख्या ज्यादा है, वहां पर जांच सहित दावों की समुचित व्यवस्था की गई है. सभी को निशुल्क दवाएं दी जा रही हैं.

Related Articles

Back to top button