ब्रेकिंग
MCB News: घटई की ओदारी नदी में अवैध रेत उत्खनन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन ने जब्त की पोकले... छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार: सीएम साय ने महतारी वंदन योजना का लिया फीडबैक, कोसला में हाई स्कूल भवन का एला... Bastar Weather Update: दंतेवाड़ा और जगदलपुर में आंधी-बारिश से गिरा पारा; बीजापुर में आकाशीय बिजली से... Kawardha Crime News: कवर्धा के जंगल में अर्धबेहोश मिली नाबालिग, शराब पिलाकर दुष्कर्म करने वाले 2 आरो... मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: कुवांरपुर रेंज में फिर दिखा तेंदुआ; 5 मई को बुजुर्ग की जान लेने के बाद ग्... Railway Job Fraud: रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी, CBI ने इंटरनेशनल रेफरी और महिला वेटलिफ्टर को किया ... Kawardha Police Suicide: कवर्धा में लापता हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटकी मिली लाश PSPCL Meter Tender Controversy: पंजाब पावरकॉम के 1000 पावर क्वालिटी मीटर टेंडर पर उठे सवाल, CMD से ब... Punjab Weather Alert: पंजाब के 6 जिलों में अगले 20 घंटे भारी! मौसम विभाग का आंधी-तूफान, बारिश और ओला... PSEB Re-evaluation 2026: पंजाब बोर्ड ने जारी किए री-इवैल्यूएशन के नए नियम, 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन का ...
देश

जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत; मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में बड़ी घटना सामने आई. सोमवार को सोपोर इलाके में हुए एक ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट में मरने वाले में दो बच्चे भी शामिल हैं. वहीं एक अन्य घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह आतंकी घटना है या फिर कोई हादसा.

घटना सोपोर इलाके के शेर कॉलोनी में हुई. सोमवार को एक स्क्रैप डीलर ट्रक से सामान उतार रहा था. तभी अचानक से ब्लास्ट हो गया. मौके पर ही दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दो और ने दम तोड़ दिया, जबकि एक का इलाज जारी है.

स्क्रैप उतारते समय हुई घटना

बताया जा रहा है कि ट्रक से स्क्रैप उतारने के बाद कई लोग उसमें से विभिन्न प्रकार की धातुएं निकालने लगे. इस दौरान एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे कई लोग घायल हो गए, जबकि दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. आनन-फानन पुलिस तीन घायलों को सोपोर के उप-जिला अस्पताल ले गई, जहां दो घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने सभी मृतकों की पहचान की

अधिकारियों ने मृतकों की पहचान शेर कॉलोनी निवासी नजीर अहमद नादरू, आजम अशरफ मीर, गुलाम हसन और आदिल राशिद भट के रूप में की. फिलहाल सोपोर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अभी तक की जांच में यह निकलकर सामने आया है कि स्क्रैप में ही कुछ ऐसा विस्फोटक रखा था, जिसमें ब्लास्ट हुआ है.

हालांकि विस्फोटक क्या था, यह पता नहीं चल पाया है. वहीं क्या ये आतंकी घटना है, इस पर भी अभी पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया है. पुलिस का कहना है कि वह जांच-पड़ताल में जुटी है. बच्चों के शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मरने वाले सभी सोपोर इलाके के ही हैं. वहीं एक अन्य घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Related Articles

Back to top button