ब्रेकिंग
भोपाल के अति-संवेदनशील VIP इलाके 'चार इमली' में बेखौफ चोरों का तांडव, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बं... मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर में महाकाल की तर्ज पर 'दीप ज्योति आरती' की शुरुआत, सावन में उमड़ा आस्था का सै... विदिशा में बारिश का कहर: गांव में घुसा उफनता पानी, छतों पर फंसे 20 ग्रामीणों को बोट से निकाला सुरक्ष... राजगढ़ दर्दनाक हादसा: देवास के 11 लोगों से भरी ईको कार नाले में बही, SDM रोहित बमौरे ने की 9 मौतों क... जबलपुर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: पंचायत बाबू सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर छापा, मिली साढ़े 5 गुना अधिक... शहडोल में लापता तोते 'गोपी' की अनोखी तलाश, पूर्व सैनिक परिवार ने रखा ₹21,000 का नकद इनाम छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, र... जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे...
देश

दहेज में मांगे 50 हजार रुपए, नहीं मिले तो पत्नी को कुत्ते से कटवाया; साली के साथ भी किया दुष्कर्म

दहेज लेना और देना भले ही दंडनीय अपराध घोषित हो चुका है, बावजूद इसके दहेज के लिए महिलाओं का उत्पीड़न कम होने का नाम नहीं ले रहा. उत्तर प्रदेश के बरेली में तो दहेज का एक हैरतंगेज मामला सामने आया है. यहां दहेज में 50 हजार रुपये ना मिलने पर एक युवक ने अपनी पत्नी के ऊपर खूंखार कुत्ता छोड़ दिया, वहीं उसके एक रिश्तेदार ने पीड़िता की छोटी बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश की.

आरोपी की हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में आरोपी की पत्नी ने उसके अलावा उसके माता-पिता व परिवार के अन्य पांच लोगों को भी नामजद किया है. मामला बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाली एक महिला ने मणिनाथ निवासी युवक के खिलाफ शिकायत दी है. बताया कि 10 साल पहले उसकी शादी आरोपी के साथ हुई थी.

आए दिन करते थे मारपीट

आरोपी शराब पीने का आदी है और आए दिन नशे के वशीभूत होकर उससे मारपीट करता है. पीड़िता ने बताया कि उसके पति और ससुराल वाले दहेज में 50 हजार रुपये का डिमांड कर रहे थे. पीड़िता के मुताबिक चूंकि वह और उसके पिता आरोपियों की मांग पूरी करने में असमर्थ हैं, ऐसे में आरोपी आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते हैं. पिछले दिनों तो आरोपियों ने इसी बात के लिए उसके ऊपर कुत्ता छोड़ दिया और बुरी तरह से पिटाई की थी.

मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

इसी दौरान आरोपी पति के एक रिश्तेदार ने उसकी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश की. उस समय उसकी बहन के चीखने पर आसपास के लोगों ने पहुंच कर उसकी इज्जत बचा ली थी. इसका विरोध करने पर आरोपी पति ने अब उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया है.अब पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button