ब्रेकिंग
कोरबा: मिनीमाता बांगो बांध के 7 गेट खोले गए, हसदेव नदी में छोड़ा 27,786 क्यूसेक पानी; तटीय इलाकों मे... भिलाई में NH-53 पर CNG टैंकर से गैस रिसाव: D-Mart और अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी, NHAI व CDRF ने टा... महासमुंद में पिकनिक बना मातम: मुडमार बांध में डूबने से क्लब पारा के प्रणय की मौत, कोरिया में युवती क... नारायणपुर में पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि: अटल परिसर में भाजपा नेताओं ने... धमतरी की इंजीनियर बेटी आस्था लुनिया लेंगी जैन दीक्षा: जयपुर में 10 दिसंबर को मुहूर्त, नगर में निकली ... कांकेर के कुर्री में सूने मकान में चोरी का पर्दाफाश: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत मशरूका बरामद हर घर तिरंगा अभियान पर विवाद: राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर से छेड़छाड़ के मामले में रायपुर सिविल लाइन था... हांसी में CM नायब सैनी के कार्यक्रम के विरोध पर पुलिस का एक्शन, 10 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का...
खेल

खिलाड़ियों की खिलाड़ी हैं मनु भाकर, पीवी सिंधु की मदद के लिए ये काम भी किया

पेरिस ओलंपिक के बीच मनु भाकर का नाम बढ़चढ़ कर गूंज रहा है. इसकी वजह है उनकी पिस्टल से निकली गोली से मिले दो मेडल. पेरिस ओलंपिक में भारत ने 2 ब्रॉन्ज जीते हैं और उन दोनों ही कामयाबियों में मनु भाकर का हाथ है. लेकिन, ये तो बात हुई उस मनु भाकर की जो खिलाड़ी है. लेकिन, हम यहां मनु भाकर की उस तेवर के बारे में बताने जो खिलाड़ी नहीं बल्कि खिलाड़ियों की खिलाड़ी है.

पेरिस में अब तक जीते मेडल के बाद मनु भाकर ने स्पोर्ट्स स्टार को दिए इंटरव्यू में जो खुलासा किया, उससे उनके खिलाड़ियों के खिलाड़ी वाली छवि का पता चलता है. मनु भाकर ने जो बताया वो हैरान करने वाला लगा पर जिन हालातों में उन्होंने वैसा किया वो सही भी था.

पीवी सिंधु की मदद के लिए बनाया फेक अकाउंट

मनु भाकर ने जो खुलासा किया वो भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की मदद करने से जुड़ा रहा. भाकर ने बताया कि कैसे जब सिंधु ट्रोल हो रही थीं तो उन्होंने उनकी मदद की थी. मनु भाकर के मुताबिक उन्होंने पीवी सिंधु की मदद करने के लिए तब फेक ऑनलाइन अकाउंट बनाया था.

वैसे लगता है कि मनु भाकर से मिली इस मदद का पीवी सिंधु को भी पहले नहीं पता था. उन्हें भी तभी पता चला जब मनु भाकर ने उसका खुलासा किया. पता चलने पर पीवी सिंधु ने रिएक्ट भी किया साथ ही मनु भाकर को दो ओलंपिक मेडल वाले क्लब से जुड़ने के लिए बधाई भी दी.

मनु भाकर ने ओलंपिक में रचा इतिहास

ओलंपिक के इतिहास में 2 मेडल जीतने वाली मनु भाकर आजाद भारत की तीसरी भारतीय एथलीट हैं. उनसे पहले सुशील कुमार और पीवी सिंधु ने भी ऐसा किया था. हालांकि, एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली मनु भाकर आजाद हिंदुस्तान की पहली खिलाड़ी हैं.

Related Articles

Back to top button