ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद
देश

प्रियंका गांधी के रायबरेली में दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द, अचानक दिल्ली के लिए रवाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज रायबरेली  में दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द वापस दिल्ली लौट रही हैं। रायबरेली दौरे के दूसरे दिन उनका आम लोगों से मिलने का कार्यक्रम था। सोमवार को सुबह जाने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। कोई दिल्ली में मीटिंग तो कोई और वजह बता रहा है। कांग्रेसी जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि प्रियंका गांधी लखनऊ और वहां से दिल्ली जाएंगी।

कल किया था अमेठी का दौरा
बता दें की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिन का समय बिताने के बाद प्रियंका गांधी रविवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंची थी. रायबरेली पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। यहां के लोगों से उन्होंने मुलाकात की।

प्रियंका गांधी का आदित्यनाथ सरकार पर हमला 
इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के एक विज्ञापन में कोलकाता के फ्लाईओवर की तस्वीर का कथित रूप से इस्तेमाल करने को लेकर रविवार को योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि प्रदेश के लोगों ने उनके ‘झूठे दावे’ देख लिए हैं और वह मुख्यमंत्री एवं सरकार को बदलने जा रहे हैं। ‘ट्रांसफॉर्मिंग उत्तर प्रदेश अंडर योगी आदित्यनाथ’ शीर्षक वाले विज्ञापन में योगी आदित्यनाथ के एक ‘‘कट-आउट” के साथ नीले और सफेद रंगों वाले एक फ्लाईओवर की तस्वीर है, जिसका रंग तृणमूल कांग्रेस के शासन वाले राज्य के एक फ्लाईओवर से मिलता-जुलता है। साथ ही इसके नीचे ऊंची-ऊंची इमारतें और उद्योग भी दिख रहे हैं। कांग्रेस महासचिव वाद्रा ने फेसबुक पर लिखे एक पोस्ट में कहा, “पहले रोजगार के झूठे विज्ञापन देते पकड़े गए। अब इनके फ्लाईओवर व फैक्ट्री की झूठी तस्वीरों वाले विज्ञापन की कलई खुल गई।”

Related Articles

Back to top button