ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

CM योगी के विज्ञापन को लेकर हमलावर हुआ विपक्ष, प्रियंका बोलीं- बस हवाई दावों की है योगी सरकार

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) अपने एक विज्ञापन (Advertisement)को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। जिसके चलते इस मौके का लाभ उठाते हुए विपक्ष योगी सरकार (Yogi sarkar) पर हमलावर है। इसी कड़ी में यूपी (UP) का दौरा कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘‘भाजपा सरकार फ्लाईओवर और कारखानों की फर्जी तस्वीरें लगाकर विकास के झूठे दावे कर रही है।”

प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि इनका काम ही है झूठे विज्ञापन देना। फर्जी लेखपाल बनाकर उप्र के युवाओं को रोजगार देने का झूठ बोला और अब फ्लाईओवर (flyover) व फैक्ट्रियों की फर्जी तस्वीरें लगाकर विकास के झूठे दावे कर रहे हैं। न जनता के मुद्दों की समझ है और न ही उनसे कोई सरोकार है, बस झूठे विज्ञापन और हवाई दावों की सरकार है।”

सीएम योगी का एक ट्रांसफॉर्मिंग (Transforming) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) नामक विज्ञापन जारी हुआ है। विज्ञापन में लगाई तस्वीरें कलकत्ता (Calcutta) की बताई जा रही हैं। जिसके चलते टीएमसी (TMC) ने योगी सरकार (Yogi sarkar) पर जमकर निशाना साध रहे हैं। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि सीएम योगी ने अपने विज्ञापन में बंगाल की बुनियादी सुविधाओं के विकास की तस्वीर का इस्तेमाल किया है।

Related Articles

Back to top button