ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
देश

यूपी-मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बढ़ रहे डेंगू और वायरल फीवर के मामले, जानें ताजा अपडेट

 कोरोना वायरस संक्रमण के बाद अब देश में डेंगू औऱ वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यूपी, मध्य प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में डेंगू बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। जिससे देश की चिंता बढ़ गई है। यूपी और मध्य प्रदेश में इसका कहर सबसे ज्यादा सामने आ रहा है। यूपी के फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर का कहर थम नहीं रहा है। इसके अलावा कासगंज में भी केस तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, आसपास के राज्यों में भी बुखार के काफी मामले अचानक से बढ़ गए हैं। इनमें मध्य प्रदेश भी एक है। आइए जानते हैं देश भर में डेंगू फीवर के मामलों को लेकर ताजा अपडेट क्या है…

फिरोजाबाद में 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत

फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल फीवर का कहर थम नहीं रहा है। जिले में 24 घंटे में रिकॉर्ड 14 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें आठ बच्चे शामिल हैं। शहर से लेकर देहात तक चीत्कार मची हुई है। नगर निगम के अलावा देहात क्षेत्रों में भी मौत के मामले सामने आए हैं। शनिवार को कुल मौत का आंकड़ा 135 पर पहुंच गया। उधर, कासगंज जिले में बुखार से छह मरीजों की मौत हो गई। बुखार से बच्चों व बड़े दोनों प्रभावित दिख रहे हैं। वहीं, अस्पतालों में बच्चों के बेड्स ज्यादातर भरे हुए हैं। नए मरीजों को इलाज के लिए जगह मिलने में परेशानी हो रही है।

फिरोजाबाद के राजकीय मेडिकल कालेज स्थित सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटे में कराई गई एलाइजा जांच में 101 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वर्तमान में सौ शैय्या अस्पताल में 429 मरीज भर्ती हैं। इधर, निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सौ शैय्या अस्पताल में गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। शनिवार को सौ शैय्या अस्पताल के महिलाएं अपने बीमार बच्चों को गोद में लिए रोते-बिलखते दिखाई दीं।

मध्य प्रदेश में अब तक 2400 मामले

मध्य प्रदेश में डेगू के अब तक कुल 2400 मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल मध्य प्रदेश में 95 डेंगू के मामले सक्रिय हैं।

डेंगू और डी2 स्ट्रेन क्या है?

डेंगू एक तरह का वायरल बुखार है। यह वायरस जनित बीमारी है, जो एडीज इजिप्टी मच्छर (मादा) के काटने से फैलती है। डेंगू का मच्छर ज्यादातर दिन में ही काटता है। डेंगू बुखार चार तरह का होता है। इनमें से डी-2 स्ट्रेन को काफी खतरनाक माना जाता है। इस स्ट्रेन की चपेट में आकर कोई भी शख्स बहुत तेजी से बीमार होता है। कई बार यह जानलेवा भी होता है। डॉक्टर इसे डेंगू शॉक सिंड्रोम के तौर पर भी देखते हैं। इसमें बुखार से पीड़ित मरीज का अचानक ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। इससे मरीज की मौत भी हो सकती है।

क्या होते हैं लक्षण ?

डेंगू में आम फ्लू जैसे लक्षण उभरते हैं। ये लक्षण 2 से 7 दिन तक रह सकते हैं। डेंगू मच्छर के काटने पर 4 से 10 दिन में बीमारी पूरी तरह फैल जाती है। शुरुआत में सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मिचली आना, उल्टी, हड्डियों या मांसपेशी में दर्द, चकत्ते जैसे लक्षण होते हैं। अगर सही से इलाज न मिला तो यही सामान्य डेंगू गंभीर बन जाता है। इसमें पेटदर्द, खून की उल्टी, तेज सांस चलना, मसूड़ों से खून जैसी दिक्कत हो सकती है।

कैसे फैलता है डेंगू?

डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर जमा पानी में तेजी से पनपते हैं। कूलर का पानी वक्त-वक्त पर बदलते रहना चाहिए। बारिश के बाद का मौसम इन मच्छरों के प्रसार की प्रमुख वजह होता है। एडीज मच्छर खुले और साफ पानी में अंडे देते हैं।

Related Articles

Back to top button