ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ... Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर...
मध्यप्रदेश

कार चुराने के आठ दिन बाद उसी जगह दूसरी गाड़ी चोरी करने पहुंचा चोर नहीं हो पाया कामयाब

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह पुलिस की सुस्ती का पूरा फायदा उठा रहा है। इसकी एक बानगी हाल ही में नजर आई, जब एक चोर एक स्थान से कार चुराने के आठ दिन बाद दोबारा से उसी स्थान से वाहन चुराने पहुंच गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। गनीमत रही कि चोर दूसरी बार में कार का लॉक तोड़ने में चोर कामयाब नहीं हो पाया, वरना यह गाड़ी भी चोरी हो चुकी होती। करीब एक हफ्ते में दूसरी बार हुई इस घटना से पुलिस के रात्रिगश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।

उसी जगह फिर पहुंचा कार चोरी करने

वाहन चोरी का यह रोचक मामला रचना नगर से सामने आया। जहां 22-23 जुलाई की दरमियानी रात चोर घर के सामने खड़ी कार चुरा ले गए। फरियादी की शिकायत पर जैसे-तैसे गोविंदपुरा पुलिस ने मामला दर्ज तो किया, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। 72 वर्षीय फरियादी विजय कृष्ण मित्रा ने बताया कि रचना नगर स्थित हमारे घर के सामने हमेशा की तरह कार खड़ी हुई थी। रात के दो बजे करीब मैंने कार को देखा था, लेकिन सात बजे सुबह तक वो गायब हो गई थी। चोरों ने कार की खिड़की का कांच तोड़ा था। उसके टुकड़े पार्किंग के स्थान पर पड़े हुए मिले।
पुलिस ने शिकायत तो दर्ज की है, लेकिन अब तक चोरों का कुछ पता नहीं चल सका है। अब आठ दिन बाद उनके किरायेदार राजीव शर्मा की कार भी उसी स्थान पर खड़ी थी और चोर रात में एक बार फिर से चोरी करने पहुंच गया। लेकिन इस बार वह कार के लॉक नहीं खोल पाया, जिससे गाड़ी चोरी होने से बच गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
इनका कहना है
मामला संज्ञान में आया है। गोविंदपुरा थाना प्रभारी से जानकारी ली जा रही है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
– हरिनारायणाचारी मिश्र, पुलिस कमिश्नर, भोपाल

Related Articles

Back to top button