ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
मध्यप्रदेश

जो दुकान के बाहर नाम लिखे वो हिंदू जो न लिखे वो…साध्वी प्रज्ञा की पोस्ट पर बवाल, कांग्रेस बोली- धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे

भोपाल : भोपाल से भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने जमकर घेरा है। साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि साध्वी ने सांसद रहते हुए 5 सालों में भोपाल लोकसभा को चौपट किया। अब नाम पर धर्म को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या लिखा है पोस्ट में…

पूर्व सासंद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था- मेरा हर हिन्दू से आव्हान है कि अपनी दुकान, अपने- अपने प्रतिष्ठान पर अपना नाम अवश्य लिखें अब जो लिखेगा वही हिन्दू और जो नाम न लिखे वह हिन्दू नहीं। नाम लिखने से आपको कोई नहीं रोक सकता क्योंकि देश आपका ही है, फिर सब समझदार हैं l

इस पोस्ट के बाद मध्य प्रदेश की सियासी में उबाल आ गया। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि हम घरों में कितने लोग बेरोजगार और कितने पढ़े लिखे लोग लिखवाएंगे। भाजपा सरकार नौकरी दे नहीं पा रही और तोड़ने की सियासत कर रही है। जनता का भला इसी से होगा कि नौकरी मिले। मजहबी सियासत से किसी का भला नहीं होगा।

पीसी शर्मा के बयान के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता मिलन भार्गव का कहना है कि कांग्रेस हमेशा बयानबाजी और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस को मध्य प्रदेश में रोजगार और बेरोजगारी के आंकड़ों का अध्ययन करना चाहिए। साध्वी प्रज्ञा की पोस्ट उनका व्यक्तिगत विचार है। मध्य प्रदेश में नेम प्लेट से संबंधित न ही प्रस्ताव, न ही कानून है। वैसे भी हर व्यक्ति को नेम प्लेट लगाने की स्वतंत्रता है। कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए भ्रम न फैलाएं। सनातन और हिंदूओं को गाली देने वालों के साथ कांग्रेस खड़ी रहती है।

Related Articles

Back to top button