ब्रेकिंग
Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द... Shweta Sharma Giridih Politics: पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी श्वेता शर्मा, पीरटांड के सुदूरवर्त...
उत्तरप्रदेश

हाथ देकर गाड़ी रुकवाई, तमंचा रखा और भेज दिया जेल; बुलंदशहर पुलिस का कारनामा

‘आपकी सेवा में सदैव तत्पर’ का दावा करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस आम आदमी की सेवा कैसे करती है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बुलंदशहर जिले में देखने को मिला है. यहां शिकारपुर थाने की पुलिस ने बीच सड़क पर एक चलती कार को रोका, ड्राइवर को बाहर निकाला और उसकी गाड़ी में तमंचा रखने के बाद ड्राइवर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया. संयोग ठीक था कि जहां शिकारपुर थाने की पुलिस ने यह कारनामा किया, वहीं पर एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा था.

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद अगले दिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इस वीडियो को बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने भी देखा और उन्होंने तुरंत एसपी क्राइम राकेश मिश्रा को मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए. बुलंदशहर के एसपी क्राइम राकेश मिश्रा के मुताबिक एसएसपी के आदेश पर उन्होंने वीडियो की जांच की. इसके बाद मौके पर पहुंच कर इंस्पेक्टर समेत वीडियो में दिख रहे सभी 8 पुलिसकर्मियों से पूछताछ की.

यही नहीं, उन्होंने पीड़ित कार चालक से भी पूछताछ की और पूरे मामले पर रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को सौंप दिया. इसी रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कोतवाल समेत सभी आठ पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. वहीं इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. यह जांच पूरी होने तक आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित रहेंगे.

गुडवर्क दिखाने के लिए की घटिया हरकत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसएसपी श्लोक कुमार ने पिछले दिनों क्राइम मीटिंग की थी. इस दौरान उन्होंने शिकारपुर थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ पाया गया. इसके लिए एसएसपी ने शिकारपुर थाने के कोतवाल राकेश चतुर्वेदी की भरी मीटिंग में क्लास लगाई थी. बताया जा रहा है कि मीटिंग से निकलने के बाद से ही शिकारपुर कोतवाल एसएसपी की नजर में अपनी इमेज सुधारने के लिए किसी अच्छे गुडवर्क की फिराक में लग गए. उन्हें कुछ नहीं मिला तो फर्जी गुडवर्क का तरीका अख्तियार किया और इस तरह की की हरकत को अंजाम दिया.

यह है मामला

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि अमित नामका युवक अपनी कार से आता है. इतने में बाइक पर सवार होकर आए पुलिसकर्मी उसे रुकने का इशारा करते हैं. जैसे ही अमित कार रोकता है, पुलिस वाले उसे कार से बाहर आने को कहते हैं. इसके बाद एक पुलिसकर्मी बाइक की डिक्की में से तमंचा निकालकर अमित की कार में रखता है और मोबाइल कैमरे के साथ पुलिसकर्मी इस कैमरे को बरामद करते हैं. इसी के साथ अमित को गिरफ्तार किया जाता है. फिर अगले दिन शस्त्र अधिनियम के तहत अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया जाता है.

Related Articles

Back to top button