ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
उत्तरप्रदेश

जामा मस्जिद, शाही ईदगाह, ज्ञानवापी…यूपी की वो मस्जिदें जिनका भविष्य सर्वे से होगा साफ

आगरा की जामा मस्जिद, मथुरा की शाही ईदगाह और वाराणसी की ज्ञानवापी…ये यूपी की वो मस्जिदें हैं जिनका भविष्य सर्वे से साफ होगा. शाही ईदगाह और ज्ञानवापी तो इस लिस्ट में पहले से थे, इसमें ताजा नाम आगरा की जामा मस्जिद का जुड़ा है. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आगरा में जामा मस्जिद का सर्वेक्षण कराने की मांग वाली याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को एक सप्ताह का समय दिया है.

याचिका में दावा किया गया है कि 1670 में मुगल सम्राट औरंगजेब की सेना द्वारा हमला किए जाने के बाद कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के मुख्य देवता ठाकुर केशव देव की मूर्तियों के अवशेषों को मस्जिद में दफनाया गया था. याचिकाकर्ता ने सर्वेक्षण के लिए एक अधिवक्ता आयुक्त की नियुक्ति की भी मांग की थी.

न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने एएसआई को अपना जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया और अगली सुनवाई 12 अगस्त को तय की. अदालत ने हिंदू वादी पक्ष के वकील को मामले में एक पक्ष बनाने के लिए मथुरा की शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंधन समिति द्वारा दायर एक आवेदन पर कोई भी आपत्ति दर्ज करने के लिए समय दिया. मुकदमे में हिंदू वादी ने दावा किया कि औरंगजेब ने 1670 में केशव देव के मंदिर को ध्वस्त कर दिया था और मूर्ति को आगरा में जामा मस्जिद के नीचे दबा दिया था.

इन मस्जिदों का भी सर्वे

इससे पहले वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का कोर्ट ने आदेश दिया था. वाराणसी जिला अदालत ने पिछले साल जुलाई में एएसआई को मस्जिद परिसर का सर्वे करने का निर्देश दिया था. पिछले साल चार अगस्त को एएसआई ने कड़ी सुरक्षा के बीच में अपना सर्वे शुरू किया. दरअसल यहां पर ज्ञानवापी मस्जिद और काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर विवाद है. हिंदुओं का दावा है कि काशी विश्वनाथ का मूल मंदिर 1669 में औरंगजेब ने तोड़ दिया था और यहां मस्जिद बनवा दी थी. वहीं, मुस्लिम समुदाय इसे मस्जिद ही बताता है.

सर्वे रिपोर्ट में मंदिर होने के 32 से ज्यादा सबूत मिले हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मस्जिद से पहले यहां एक बड़ा मंदिर था. मस्जिद बनाने के लिए पहले की संरचनाओं को नष्ट किया गया था और उन्हें फिर से इस्तेमाल किया गया था. खुदाई में कई खंडित मूर्तियां भी मिलीं हैं.

मथुरा की शाही ईदगाह

मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद का मामला भी कोर्ट में चल रहा है. हिंदू पक्ष का कहना है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्मस्थान मस्जिद के नीचे है. मस्जिद के एक हिंदू मंदिर होने के स्पष्ट संकेत हैं, जिसमें कमल के आकार का स्तंभ और भगवान कृष्ण से जुड़े हिंदू देवता शेषनाग की एक छवि शामिल है.

इससे पहले अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर विवाद था. 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने हिंदुओं के पक्ष में फैसला सुनाया था. अब यहां राम मंदिर बन गया है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बड़ा आधार एएसआई का सर्वे ही था.

2003 में विवादित जगह का सर्वे किया गया था. सर्वे में सामने आया था कि बाबरी मस्जिद खाली जमीन पर नहीं बनाई गई थी. एएसआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि खुदाई में जो ढांचा मिला था, वो इस्लामिक ढांचा नहीं था.

Related Articles

Back to top button