ब्रेकिंग
Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा Kolkata Crime: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फोटो वायरल करने की धमकी देकर 7 साल तक किया रेप छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ...
उत्तरप्रदेश

7 अगस्त को होंगे बांके बिहारी के खास दर्शन, साल में एक ही बार दिखता है ऐसा रूप, बदल गया मंदिर का टाइम-टेबल

श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में बुधवार को हरियाली तीज के मौके पर जन सैलाब उमड़ेगा. इसके साथ-साथ वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना और नंदगांव में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए आएंगें. इस पावन अवसर पर वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे. हरियाली तीज को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं.

हरियाली तीज के मौके पर विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है. मंदिर को हरियाली सा रूप देने के लिए हरे गुब्बारे और पर्दों से आकर्षक डिजाइन किया जा रहा है. मंदिर के अंदर स्वर्ण रजत से निर्मित हिंडोला लगाया गया है. ठाकुर बांके बिहारी महाराज को उस हिंडोले में विराजमान किया जाएगा. मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि जब ठाकुर महाराज स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजमान होते हैं तो उनकी एक छवि देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है. उन्होंने बताया कि ठाकुर बांके बिहारी महाराज हरियाली तीज के पावन पर्व पर झूला भी झूलते हैं, जिसे झूलन महोत्सव भी कहते हैं.

ठाकुर बांके बिहारी महाराज करेंगे विशेष रंग की पोशाक धारण

ठाकुर बांके बिहारी महाराज बुधवार को विशेष रंग की पोशाक भी धारण करेंगे. उन्हें हरे रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी. इस पोशाक को धारण कर ठाकुर बांके बिहारी अपने भक्तों को दर्शन देंगे और झूला झूलेगे. वर्ष में एक बार ठाकुर बांके बिहारी महाराज झूला झूलते हैं. जिसमें उनकी विशेष तैयारी की जाती है. इस दिन मंदिर के समय में भी परिवर्तन हो जाता है. इसी को देखते हुए ठाकुर बांके बिहारी महाराज के कल होने वाले दर्शन के समय में भी बदलाव किया गया है. मंदिर खुलने से लेकर मंदिर बंद तक की सभी नियमावली में परिवर्तन हो गया है.

ये रहेगा दर्शन का समय

बांके बिहारी मंदिर में सुबह की आरती, राजभोग और सायं आरती में भी बदलाव हुआ है. मंदिर के मुख्य पुजारी के मुताबिक, बुधवार को ठाकुर बांके बिहारी महाराज सुबह 7 से लेकर दोपहर 2 बजे तक और शाम 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक भक्तों को स्वर्ण रजत हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे. अपने आराध्य के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है.

Related Articles

Back to top button