ब्रेकिंग
Kerala Politics: मुख्यमंत्री सतीशन और पीएम मोदी की बैठक; राज्य की प्राथमिकताओं और केंद्र से मदद पर र... Supreme Court Update: कानून के छात्रों की उपस्थिति पर SC का बड़ा फैसला; हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक Gurmeet Ram Rahim Parole: 16वीं बार जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम; 30 दिन की पैरोल पर मचा सियासी बव... Amit Shah in Rajasthan: सीमा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता; BSF जवानों के साहस और बलिदान को गृह मंत्री ने... Akhilesh Yadav Press Conference: यूपी में 'फर्जी एनकाउंटर' को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला Khagaria Encounter: बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दिन ढे... Bulandshahr Double Murder: ससुर-बहू के अवैध संबंधों ने बिगाड़ा परिवार; बेटे ने पिता और पत्नी को उतार... Gurugram Crime News: लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या; शव बाथरूम में मिला, आरोपी... Rajasthan Heatwave Alert: गर्मी के चलते राजस्थान सरकार का बड़ा फरमान; दोपहर में जानवरों से काम लेने प... Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग का बड़ा खुलासा; पतरातू में बड़ी वारदात की योजना बनाते 6 अपराधी गिर...
टेक्नोलॉजी

Apple iPhone-iPad और Mac पर साइबर अटैक का खतरा! बचने के लिए तुरंत करें ये काम

ऐसा नहीं है कि सिर्फ एंड्रॉयड डिवाइस पर ही खतरा मंडराता है, एपल कंपनी के प्रोडक्ट्स यूज करने वाले यूजर्स को भी अलर्ट रहने की जरूरत है. इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी CERT-In ने Apple iPhone, iPad, Mac और Watch चलाने वाले यूजर्स को अलर्ट किया है.

CERT-IN सिक्योरिटी एजेंसी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत आने वाली नोडल एजेंसी है. साइबर सिक्योरिटी कंपनी CERT-In को इस बात का पता चला है कि पुराने सॉफ्टवेयर पर चलने वाले iPhone, iPad, Apple Watch, Mac और अन्य एपल कंपनी के डिवाइस में कई सुरक्षा खामियां हैं. इन खामियों की वजह से यूजर्स पर साइबर अटैक का भी खतरा मंडरा रहा है.

इन Apple Devices पर ‘खतरा’, यूजर्स करें ये काम

अगर आप लोग भी साइबर अटैक से बचना चाहते हैं तो CERT-In ने यूजर्स को अलर्ट करते हुए सिक्योरिटी अपडेट को इंस्टॉल करने की सलाह दी है. ध्यान दें कि, सिक्योरिटी में ये खामियां iOS 17.6, watchOS 10.6, iPadOS 16.7.9, Ventura 13.6.8, macOS Sonoma 14.6 और Monterey 12.7.6 से पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन में मिली है.

इन खामियों की वजह से साइबर अटैक करने वाले यूजर्स की निजी जानकारी, डिवाइस के आर्बिटरेरी कोड पर कंट्रोल, सिक्योरिटी में सेंध लगा सकते हैं. यूजर्स को आगह करते हुए इस बात की सलाह दी गई है कि एपल द्वारा उपलब्ध कराए सिक्योरिटी अपडेट को नजरअंदाज न करें और अपने सिस्टम को अप-टू-डेट रखें.

Apple Software Update से क्या होगा?

आपके भी मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि सॉफ्टवेयर तो अपडेट कर लें, लेकिन इससे होगा क्या? कंपनी को जब सिस्टम की सिक्योरिटी में किसी खामी का पता चलता है तो कंपनी उस खामी को दूर करती है और यूजर्स के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी करती है. इस सिक्योरिटी अपडेट को सिस्टम में इंस्टॉल करने से फायदा यह है कि आपके सिस्टम में आ रही वो खामी दूर हो जाती है और आपका सिस्टम प्रोटेक्टेड रहता है.

Related Articles

Back to top button