ब्रेकिंग
बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे... रक्षाबंधन पर दिवंगत भाइयों की याद में महिला ने लगाई फांसी: शिवपुरी के महलसराय की घटना, इलाके में शोक जबलपुर-भोपाल NH-45 पर बंद ढाबे में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का काला खेल: पुलिस का छापा, 3 गिरफ्ता... जबलपुर: भड़पुरा घाट पर नर्मदा नदी में बहे महाराष्ट्र के पिता-पुत्र; 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, SDRF ...
मध्यप्रदेश

जो अधिकारी देश में ही नहीं वो जिम्मेदार कैसे…? सागर हादसे में SP के तबादले पर उमंग सिंघार का CM से सवाल

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सागर जिले में दो दिन पहले हुए दर्दनाक हादसे में नौ बच्चों की मौत के मामले में जिला पुलिस अधीक्षक के तबादले को लेकर सवाल उठाए हैं। सिंघार ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि सागर हादसे के बाद जिले के कई बड़े अधिकारियों को हटा दिया गया, लेकिन, जिन पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को हटाया गया, तो 15 दिन से छुट्टी पर अमेरिका में हैं। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी सागर तो छोडें, देश में नहीं हैं, सरकार उन पर कैसे जिम्मेदारी तय कर सकती है। सरकार को उन अधिकारियों का गिरेबां पकड़ना था, जो इस हादसे के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। ये स्थानांतरण सरकार का सस्ती लोकप्रियता पाने का फैसला है।

PunjabKesari

बता दें कि सागर जिले के शाहपुर में रविवार सुबह एक कथा आयोजन के दौरान एक जर्जर दीवार गिरने से नौ बच्चों की मौत हो गई थी। सभी बच्चों की उम्र 10 से 14 वर्ष के बीच थी। मामले में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के निर्देश पर जिला कलेक्टर और एसपी समेत कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को हटा दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया है। तीनों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर कारर्वाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button