ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

CLAT 2021: क्लैट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, ऐसे करें अप्लाई

नई दिल्ली। CLAT 2021: विधि प्रवेश परीक्षा, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट, क्लैट 2021 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। क्लैट परीक्षा आयोजित करने वाले बॉडी, कॉन्सोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (सीएनएलयू) द्वारा वर्ष 2021 के कार्यक्रम के क्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 15 मई 2021 को समाप्त होने जा रहे है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने क्लैट 2021 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर अभी तक नहीं भरा है, वे ऑफिशियल वेबसाइट, consortiumofnlus.ac.in पर उपलबध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से क्लैट रजिस्ट्रेशन 2021 कर सकते हैं। बता दें कि क्लैट 2021 रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से शुरू हुए थे रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर पहले 30 अप्रैल और फिर 15 मई किया गया था।

ऐसे करें क्लैट 2021 रजिस्ट्रेशन

क्लैट 2021 रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट, consortiumofnlus.ac.in पर विजिट करने के बाद ‘क्लैट 2021’ के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर ‘रजिस्टर’ के लिंक पर क्लिक करना होगा, फिर पॉप-अप विंडो में मांगे गये विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके उम्मीदवार क्लैट 2021 रजिस्ट्रेशन कंपलीट कर पाएंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि क्लैट रजिस्ट्रेशन 2021 के दौरान उन्हें 4000 अप्लीकेशन फीस ऑनलाइन मोड में भरना होगा। हालांकि, एससी/एसटी और ओबीसी कटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अप्लीकेशन फीस 3500 रुपये है।

13 जून 2021 को आयोजित होनी है परीक्षा

वहीं, कॉन्सोर्शियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (सीएनएलयू) द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्लैट 2021 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 जून को देश भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को क्लैट 2021 एडमिट कार्ड जारी किये जाएंगे। क्लैट 2021 रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार परीक्षा से सम्बन्धित अपडेटे के लिए समय-समय पर विजिट करते रहें।

Related Articles

Back to top button