ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

फलस्तीन-इजरायल संघर्ष: कांग्रेस ने कहा- ईद के मौके पर भड़की हिंसा पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को भारत सरकार से अनुरोध किया कि वह इजरायल और हमास के बीच दुश्मनी खत्म करवाने के लिए सक्रिय रूप से काम करे। इसके साथ ही पार्टी ने क्षेत्र में शांति बहाली के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के दखल देने की मांग भी की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि ईद के मौके पर भड़की हिंसा पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

इजरायल और हमास को आपसी दुश्मनी खत्म करने का अनुरोध करती है कांग्रेस

कांग्रेस नेता ने कहा, हमारी पार्टी इजरायल और हमास दोनों से आपसी दुश्मनी खत्म करने का अनुरोध करती है। इसके साथ ही हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से शांति बहाल करने के लिए दखल देने की मांग करते हैं। यह मामला नैतिक और मानवीय दोनों है। सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य होने के नाते भारत को इस उद्देश्य के लिए सक्रिय होकर काम करना चाहिए।

कांग्रेस ने कहा- फलस्तीन-इजरायल संघर्ष के चलते बच्चों और बुजुर्गों को जान से हाथ धोना पड़ा

शर्मा ने कहा, फलस्तीन के लोगों को सुरक्षित वातावरण में सम्मान के साथ रहने का अधिकार है। इसी तरह इजरायल के लोगों को भी यह अधिकार मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच संघर्ष बढ़ने, गाजा पट्टी पर हवाई हमले और हमास के राकेट हमले से कई निर्दोष लोगों विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को जान से हाथ धोना पड़ा। इसके अलावा कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। सार्वजनिक संपत्तियों और बुनियादी ढांचों को नुकसान से मुश्किलें बढ़ी हैं।

Related Articles

Back to top button