ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

आज है विनायक चतुर्थी, जानें पूजा मुहूर्त, तिथि और महत्व

Vinayak Chaturthi 2021: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, विनायक चतुर्थी 15 मई दिन शनिवार को है। इस दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विधिपूर्वक आराधना की जाती है। इस दिन लोग विनायक चतुर्थी का व्रत रखते हैं और गणपति बप्पा की पूजा करते हैं। इस दिन गणेश जी को मोदक का भोग लगाया जाता है और पूजा में उनका सबसे प्रिय दूर्वा अर्पित किया जाता है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं विनायक चतुर्थी की तिथि, पूजा मुहूर्त एवं महत्व के बारे में।

विनायक चतुर्थी 2021 तिथि

हिन्दी पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का प्रारंंभ 15 मई दिन शनिवार को सुब​ह 07 बजकर 59 मिनट से हो रहा है। चतुर्थी तिथि का समापन 16 मई को सुबह 10 बजे हो रहा है। ऐसे में दोपहर पूजा का मुहूर्त 15 मई को प्राप्त हो रहा है, ऐसे में विनायक चतुर्थी का व्रत 15 मई को रखा जाएगा

विनायक चतु​र्थी पूजा मुहूर्त

​जो लोग 15 मई विनायक चतुर्थी का व्रत रखेंगे, वे लोग शनिवार को दिन में 11 बजकर 17 मिनट से दोपहर 01 बजकर 53 मिनट के मध्य गणपति की पूजा कर सकते हैं। यह विनायक चतुर्थी की पूजा का मुहूर्त है। इस दिन आप को गणेश जी की पूजा के लिए 2 घंटा 36 मिनट का समय प्राप्त होगा।

विनाय​​क चतुर्थी की पूजा में चंद्रमा का दर्शन नहीं किया जाता है, जबकि संकष्टी चतुर्थी, जो कृष्ण पक्ष में आती है, उसमें चंद्रमा का दर्शन किया जाता है और जल अर्पित किया जाता है

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Related Articles

Back to top button