ब्रेकिंग
Sadar Hospital Giridih: युवती के पीछे पड़े मजनू की अस्पताल में हुई खातिरदारी, नगर थाना पुलिस ने बचाय... Jharkhand BJP News: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, एयरपोर्ट पर ... Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प...
विदेश

डब्ल्यूएचओ ने कहा- भारत में कोरोना की स्थिति बेहद चिंताजनक, दुनिया के लिए घातक होगा महामारी का दूसरा साल

संयुक्त राष्ट्र। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोरोना की स्थिति बेहद चिंताजनक है। कई राज्यों में संक्रमितों, अस्पताल में भर्ती होने मरीजों और मौतों की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी कि दुनिया के लिए महामारी का दूसरा साल पहले साल से भी अधिक घातक होगा।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने भारत की मदद करने वाले देशों का जताया आभार

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक घेब्रेयेसस ने कहा कि डब्ल्यूएचओ अपनी तरफ से भारत की पूरी मदद कर रहा है। सचल फील्ड अस्पताल के लिए हजारों आक्सीजन कंसंट्रेटर, टेंट, मास्क और अन्य चिकित्सा उपकरण भेजे गए हैं। उन्होंने भारत की मदद करने वाले देशों का आभार भी जताया।

जॉनसन ने कहा- वायरस के बी.1.617 वैरिएंट के बारे में अहम जानकारी नहीं

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को कहा कि भारत में पहली बार पाए गए कोरोना वायरस के बी.1.617 वैरिएंट के बारे में अहम जानकारियां अभी पता नहीं हैं। अन्य वैरिएंट की तुलना में यह ज्यादा संक्रामक तो है, लेकिन यह नहीं पता कि कितना ज्यादा संक्रामक है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने वैक्सीन की दूसरी डोज देने में तेजी लाने का किया एलान

उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज देने में तेजी लाने की योजना का एलान किया। इसके तहत पहली डोज और दूसरी डोज के बीच अंतर को 12 हफ्ते से घटाकर आठ हफ्ते कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button