ब्रेकिंग
स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श... Plane Crash News: फ्रांस और सऊदी अरब में दो बड़े विमान हादसे, कुल 25 लोगों की दर्दनाक मौत
देश

रेलवे ने अब तक 12 राज्यों को पहुंचाई 7,900 टन ऑक्सीजन, स्पाइस एक्सप्रेस ने पहुंचाए 55 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स

नई दिल्ली। रेलवे ने शुक्रवार को बताया कि उसने 19 अप्रैल से अभी तक 12 राज्यों में करीब 500 टैंकरों के जरिये 7,900 टन मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई है। रेलवे के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें देशभर में प्रतिदिन करीब 800 मीट्रिक टन ऑक्सीजन पहुंचा रही हैं।

स्पाइस एक्सप्रेस ने पहुंचाए 55 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स

स्पाइस एक्सप्रेस ने पिछले करीब तीन हफ्तों में करीब 55 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और कोरोना राहत सामग्री विभिन्न देशों से देश में और देश में विभिन्न स्थानों पर पहुंचाई है। स्पाइस एक्सप्रेस, स्पाइस जेट एयरलाइन की कार्गो शाखा है।

कर्नाटक में कांग्रेस सांसद-विधायक विकास निधि से खरीदेंगे वैक्सीन

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने शुक्रवार को घोषणा की कि पार्टी के सांसद, विधायक और एमएलसी अपनी 100 करोड़ रुपये की स्थानीय क्षेत्र विकास निधि का इस्तेमाल कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए करेंगे। पार्टी ने कहा कि सरकार लोगों की सुरक्षा और उनका टीकाकरण करने में बुरी तरह विफल रही है।

केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने पीएम मोदी से की ऑक्सीजन आवंटन बढ़ाने की मांग

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तत्काल राज्य के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति का आवंटन बढ़ाकर 450 मीट्रिक टन करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अस्पतालों में सिर्फ 24 घंटों के लिए ही ऑक्सीजन शेष रह गई है।

Related Articles

Back to top button