ब्रेकिंग
Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस... West Bengal Election Results 2026: बंगाल में मोदी की 'गारंटी' और शाह की 'रणनीति' का जादू; 200 के करी... Administrative Update: लोकायुक्त के बाद अब राज्य विधि आयोग होगा 'गुलजार'; जल्द हो सकती है अध्यक्ष और... Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की जेल; पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 15 बर... DSPMU Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन; फीस वृद्धि वापस ... Jharkhand Transport: रांची में सिटी बस सेवा ठप, यात्री परेशान; नई बसों के अपडेट का नहीं खत्म हो रहा ... Ayushman Bharat Digital Mission: देवघर सदर अस्पताल में डिजिटल बदलाव की तैयारी, मरीजों को मिलेंगी हाई... Jharkhand Police: हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान; 388 स्थानों पर तैनात होगा विशेष बल, सुरक्षा के...
देश

कोविड महामारी से लड़ने को लेकर देश की तीनों सेनाओं ने उतारा युद्ध के लिए तैयार नर्सिंग स्टाफ

नई दिल्ली। सुरक्षा बलों ने युद्ध के मैदान के लिए तैयार किए अपने नर्सिंग स्टाफ को अब कोविड-19 महामारी से मुकाबले के लिए मैदान में उतार दिया है। उनसे कहा गया है कि वे राज्य सरकारों की चिकित्सा व्यवस्था से तालमेल बनाकर कार्य करें।

लेफ्टिनेंट जनरल कानितकर ने कहा- सेवा में सहायता दे रहे स्वयंसेवकों को करेंगे प्रशिक्षित 

इंटिग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (मेडिकल) की उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानितकर ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि यह खास प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ अस्पतालों में सेवा कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को भी सिखाएगा कि बीमार के लिए सबसे पहले क्या जरूरी है। किन तरीकों से महामारी से बेहतर ढंग से लड़ा जा सकता है।

तीनों सेनाओं ने कोरोना महामारी को भगाने के लिए ऑप्स को-जीत अभियान चलाया

तीनों सेनाओं ने उपलब्ध संसाधनों को बेहतर ढंग से इस्तेमाल के लिए ऑप्स को-जीत अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत नर्सिग स्टाफ को कोविड केयर सेंटर में तैनात कर महामारी को भगाया जा रहा है।

युद्ध की स्थितियों में दिया गया प्रशिक्षण कोविड के दौरान काम आ रहा

बैटिलफील्ड नर्सिंग असिस्टेंट (बीएफएनए) को मुख्य रूप से युद्ध की स्थितियों में स्वास्थ्य सुविधाओं को अंजाम देने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इस दौरान उन्हें इंजेक्शन लगाने, श्वांस लेने के लिए जरूरी एक्सरसाइज कराने आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। कोविड के दौरान यह प्रशिक्षण बहुत काम आ रहा है।

कोरोना से लोगों की जान बचाने के लिए तीनों सेनाओं ने अपने कर्मी और संसाधन राज्यों को सौंपे

तीनों सेनाएं महामारी से लड़ने के लिए अपने कर्मियों और संसाधनों की मदद राज्य सरकारों को दे रही हैं जिनका इस्तेमाल कर वे नागरिकों की जान बचा सकें।

लेफ्टिनेंट जनरल कानितकर ने कहा- सामाजिक संगठन आगे आएं और मरीजों की सेवा में जुट जाएं

लेफ्टिनेंट जनरल कानितकर ने कहा, इस समय जरूरत इस बात की है कि सामाजिक संगठन आगे आएं और अपने कार्यकर्ताओं की मदद से मरीजों के सेवा कार्य को आगे बढ़ाएं। ये लोग टेस्टिंग के कार्य में भी मदद दे सकते हैं। इन लोगों को प्रशिक्षण देने में बीएफएनए मदद कर सकता है। हम ऐसी व्यवस्था बना सकते हैं कि कुछ लोग 25 मरीजों की देखभाल की जिम्मेदारी संभाल सकें।

Related Articles

Back to top button