ब्रेकिंग
Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A... BJP MLA WhatsApp Hacked: सोनभद्र में भाजपा विधायक भूपेश चौबे का व्हाट्सएप नंबर हैक, परिचितों से मांग... Himachal Pradesh Water Tourism: हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे नए पंख, सतलुज नदी के कोलडैम में ज... Indian Railways New Rule: ट्रेन में फोन पर तेज बात करना या स्पीकर पर रील देखना पड़ेगा भारी, रेलवे एक... Haryana Old Age Home News: हरियाणा के वृद्धाश्रम में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना, टीबी से पीड़... Munger Durga Puja Mahotsav: मुंगेर के दुर्गा पूजा उत्सव में पवन सिंह और रवि किशन का जलवा, फैंस की भी... Rajnath Singh Article: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा हमला, 'पोस्ट-ट्रुथ' राजनीति और दुष... Samajwadi Party Manifesto 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 26 नवंबर क...
उत्तरप्रदेश

इंदौर नगर निगम घोटाले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता, चलाई वाटर कैनन

इंदौर। इंदौर नगर निगम में हुए बड़े घोटाले के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन चलाई।

उल्‍लेखनीय है कि इंदौर नगर निगम में पिछले दिनों फर्जी बिल के साथ कुछ अन्‍य घोटालों का खुलासा हुआ है। इसके विरोध में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन का आह्वान किया था।

प्रदर्शन का आयोजन नगर न‍िगम कार्यालय के पास किया गया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने निगम परिसर में घुसने का प्रयास किया। इन्‍हें पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके लिए वाटर कैनन का सहारा लिया गया।

प्रदर्शन के दौरान मप्र कांग्रेस अध्‍यक्ष जीतू पटवारी के साथ अन्‍य वर‍िष्‍ठ नेता भी शाम‍िल हुए। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्‍यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और जिला अध्‍यक्ष सदाशि‍व यादव भी नजर आए।

उल्‍लेखनीय है कि दोनों नेताओं को पिछले दिनों गांधी भवन में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आगमन पर खातिरदारी के कारण निलंबि‍त करने की बात सामने आई थी। जानकारी मिली है कि वाटर कैनन की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। उसे अस्‍पताल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button