ब्रेकिंग
Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...
देश

झारखंड: पानी के मोटर से बाथरूम में आया करंट, महिला-बेटी और भांजे की दर्दनाक मौत

झारखंड के बोकारो में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक महिला, उसकी बेटी और भांजा शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस हादसे के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घटना माराफारी थाना क्षेत्र के कैंप वन की है. यहां एक घर के बाथरूम में पानी भर गया था, जिसे निकालने के लिए सुलेखा देवी ने टुल्लू पंप (पानी वाला मोटर) लगाया था. टुल्लू पंप स्टार्ट होते ही पानी में करंट प्रवाहित होने लगा, जिसके संपर्क में महिला आ गई. महिला वहीं छटपटाने लगी, जिसे बचाने के लिए उसकी बेटी करिश्मा दौड़ी, लेकिन वह भी महिला के साथ ही चिपक गई. पास में ही भांजा सौरभ कुमार था, जब उसकी नजर पड़ी तो वह भी बचाने दौड़ा, पर वह भी करंट की चपेट में आ गया.

पड़ोसियों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया

इस हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई. शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े तो उन्होंने देखा कि तीन लोग बेसुध पड़े हुए हैं. तत्काल बिजली का कनेक्शन काटा गया. तीनों को आनन-फानन मे बोकारो जनरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत से मोहल्ले में मातम पसर गया है. घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर सूचना मिलने के बाद बोकारो के भाजपा विधायक बिरंचि नारायण भी घटनास्थल पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिले. भाजपा विधायक ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मदद करने की अपील की है.

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले बिजली का झटका महिला सुलेखा देवी को लगा थी. उसे बचाने के चक्कर में बाकी घर के दो और सदस्यों की भी मौत हो गई. झारखंड में करंट लगने से मौत की यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले पलामू जिला के पांकी थाना क्षेत्र अंतगत हुरलौंग गांव में खेत में काम करने के दौरान बिजली के तार के संपर्क में आने के कारण पिता-पुत्र की मौत हो गई थी.

Related Articles

Back to top button