ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
पंजाब

पंजाब की सियासत में हलचल! छिड़ी नई चर्चा

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में अकाली-भाजपा गठजोड़ की चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिरोमणि अकाली दल की लोकसभा सांसद बीबी हरसिमरत कौर बादल को जन्मदिन पर भेजी गई चिट्ठी ने एक नई सियासी चर्चा को जन्म दे दिया है। हालाँकि चिट्ठी में सिर्फ़ जन्मदिन की शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई है, लेकिन राजनीतिक दृष्टि से इसके मायने काफी बड़े माने जा रहे हैं।

25 जुलाई को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने लिखा—“आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इस खास मौके पर आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी, पूर्ण जीवन की मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें। अमृत काल के इस युग में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए हम एक विकसित, खुशहाल और समावेशी भारत के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। विश्वास है कि आपके निरंतर प्रयास देश को और ऊँचाइयों पर पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपकी ज़िंदगी खुशियों, शांति और समृद्धि से भरी रहे।” इस चिट्ठी में केवल निजी शुभकामनाएं ही नहीं, बल्कि बादल परिवार की राजनीतिक भूमिका की भी सराहना की गई है।

शिरोमणि अकाली दल ने अब तक अकाली-भाजपा गठजोड़ को लेकर कोई सीधी या परोक्ष टिप्पणी नहीं की है। बादल परिवार की ओर से भी इस चिट्ठी पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पहले ही खुले तौर पर गठजोड़ का समर्थन कर चुके हैं। जाखड़ ने हाल ही में कहा था कि पंजाब के हितों के लिए अकाली दल और भाजपा का एक साथ आना ज़रूरी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह केवल एक जन्मदिन की बधाई नहीं, बल्कि एक सकारात्मक राजनीतिक संकेत है। चिट्ठी में “अमृत काल” और “विकसित भारत” के संदर्भ में बादल परिवार के योगदान की सराहना संभावित गठजोड़ की भूमिका की ओर इशारा करती है। इस संदेश को केंद्र सरकार की ओर से पुराने सहयोगी को फिर से अपने साथ जोड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button