ब्रेकिंग
Delhi Road Safety Report: पिछले 6 सालों में सबसे भयावह स्थिति, दिल्ली में हर दिन औसतन 17 सड़क हादसे IMD Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 14 अक्टूबर को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बा... Indore Traffic Update: ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मिल रही शिकायतों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक 4400 से अध... NDPS Act Action Indore: परदेशीपुरा से एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाले पुराने आपराधिक रिक... Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल...
मध्यप्रदेश

घर से लापता देवर भाभी के खेत में मिले शव, प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में देवर भाभी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। जहां ऊन थाना क्षेत्र के एक गांव में देवर और भाभी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके खेत में मिले हैं और पास में कीटनाशक की बोतल भी पड़ी मिली है। ये दोनों एक सप्ताह से घर से लापता थे। आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों घर से भागे और बदनामी के डर से कीटनाशक पीकर जान दे दी। ऊन पुलिस मौके पर पहुंची है।

पुलिस ने बताया कि देवर-भाभी के शव बुधवार की शाम उनके ही खेत में मिले हैं। पास में कीटनाशक की बोतल भी पड़ी थी। शव दो से तीन दिन पुराने लग रहे हैं। परिजनों के अनुसार यह दोनों 31 जुलाई से घर से लापता थे।

दोनों शादीशुदा थे। देवर की दो माह पहले ही शादी हुई थी। संभवत इन्होंने कीटनाशक पीकर जान दी है। फिलहाल मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जा रही है। शवों का गुरुवार को पीएम कराया गया।

Related Articles

Back to top button