ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
उत्तरप्रदेश

कौन हैं वो 6 महिलाएं, जिसका सीरियल किलर ने किया कत्ल? बरेली पुलिस 1 साल तक उलझी रही

उत्तर प्रदेश के बरेली में सीरियल किलर के खुलासे से हर कोई स्तब्ध है. पुलिस ने भी इस कातिल को पकड़ने के लिए सारी जुगत लगा दी. एक शख्स को पकड़ने के लिए पुलिस को 22 अगल-अलग टीमें बनानी पड़ीं तब जाकर वो किलर को पकड़ने में कामयाब हुई. सीरियल किलर पर 10 महिलाओं की निर्ममता के साथ हत्या का आरोप है, लेकिन उसने अभी तक 6 महिलाओं की हत्या ही स्वीकारी है. इस सीरियल किलर का नाम कुलदीप गंगवार है.

पुलिस ने कुलदीप को अब गिरफ्तार कर लिया है और उससे अन्य महिलाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है. कुलदीप ने जिन 6 महिलाओं की हत्या की उनका खुलासा हो चुका है और पहचान भी की जा चुकी है. इन महिलाओं के नाम उर्मिला, दुलारो, प्रेमवती, धानवती, अनीता और महमूदन हैं. जानते हैं किलर ने इन महिलाओं को कब और कहां शिकार बनाया?

कुलछा गांव की रहने वाली धानवती

धानवती शाही में दवा लेने के लिए गई हुई थी. उसकी हत्या 17 जून 2023 को कर दी गई थी. उस समय पुलिस ने महिला की मौत को प्राकृतिक बताया था, क्योंकि हत्या के एंगल से इस केस की जांच नहीं की गई थी. धानवती के पोस्टमार्ट रिपोर्ट में भी कुछ सामने नहीं आया था.

उर्मिला की हत्या जगदीशपुर में 26 नवंबर को कर दी गई थी. उर्मिला 55 साल की थी. उसकी गला कसकर हत्या की गई थी. पुलिस ने उर्मिला के केस में पड़ोसी गांव के एक शख्स पर हत्या का शक जताया था, लेकिन पुलिस सीरियल किलर तक नहीं पहुंच पाई थी.

अकेली गांव में रहती थी दुलारो

दुलारो खारसैनी गांव में रहती थी. दुलारो की उम्र तकरीबन 65 साल थी. दुलारो की हत्या के पीछे की वजह पुलिस को चोरों की लूटपाट लगी और हत्या की असली वजह सामने नहीं आई.

प्रेमवती की हत्या में था भट्ठा मालिक पर शक

प्रेमवती की हत्या आनंदपुर गांव में 30 जून को की गई थी. प्रेमवती की हत्या के मामले में भी पुलिस को भट्ठा मालिक पर शक हुआ और केस की सुई वहीं तक सिमट गई. जब सीरियल किलर के किए हत्या के तारों को जोड़ा गया तो मामले का खुलासा हुआ.

सीरियल किलर ने खेत में घास काट रही महमूदन की चुनरी से कसकर हत्या की. महमूदन के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसकी गुत्थी अब जाकर सुलझी.

मायके जा रही अनीता बनी शिकार

46 साल की अनीता अपने मायके जा रही थी, उसी समय कुलदीप ने उसे अपना शिकार बनाया था और उसकी रास्ते में ही हत्या कर दी. अनीता का शव शाही के पास पड़ा हुआ मिला था. इस हत्या की पहचान किलर कुलदीप ने खुद घटनास्थल पर जाकर कराई. पुलिस 4 अन्य महिलाओं को तलाश कर रही है, जिसे कुलदीप ने अपना शिकार बनाया है. इसके लिए केस के हर पहलू पर जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button