ब्रेकिंग
Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ...
छत्तीसगढ़

7 साल के दिव्यांग अंश का बनेगा आधार कार्ड, पिता ने कहा दिव्यांग शिविर की जानकारी मिली तो जगी उम्मीद आज पूरी हुई

कोरिया : मानस भवन बैकुंठपुर में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित शिविर को जनता का बेहतर प्रतिसाद मिला। दिव्यांग शिविर में आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दिव्यांगजनों और उनके परिवार ने जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।
शिविर में अपने पुत्र अंश का आधार कार्ड बनवाने पहुंचे पिता ने कहा कि जानकारी के अभाव में आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं बनवा पाए थे। दिव्यांग शिविर में आधार कार्ड बनाये जाने की जानकारी मिली तो उम्मीद जगी। आज यहां मानस भवन में अंश का आधार कार्ड बनवाने आये हैं। दो दिनों में आधार कार्ड बन जायेगा। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड लेने आना नहीं पड़ेगा, वह भी घर मे दिया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को इस शिविर के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि शिविर निश्चित ही हमारे दिव्यांग बच्चे-बच्चियों और अन्य लोगों के लिए मददगार है।
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने भी बालक अंश से शिविर में मुलाकात की। ग्राम सारा के निवासी अंश से कलेक्टर ने साथ बैठकर बात की। शारीरिक रूप से दिव्यांग अंश को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा दिलाने कलेक्टर ने चिकित्सकों को अंश की जांच करने के निर्देश दिए और हर संभव मदद करने कहा।

Related Articles

Back to top button