ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
विदेश

भारत दौरे से पहले ट्रंप का ट्वीट-फेसबुक पर मैं No 1, मोदी नंबर दो

लॉस एंजलिसः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह उनके लिए सम्मान की बात है कि फेसबुक ने उन्हें इस सोशल मीडिया साइट पर लोकप्रियता के मामले में पहला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरा स्थान दिया है। ट्रम्प और प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर जाएंगे। ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘मेरा मानना है कि यह बहुत सम्मान की बात है।

PunjabKesari(फेसबुक के सह संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी) मार्क जुकरबर्ग ने हाल में कहा, ‘‘डोनाल्ड जे ट्रंप फेसबुक पर शीर्ष स्थान पर है।” नंबर दो पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी हैं। दरअसल, मैं दो सप्ताह में भारत जा रहा हूं। इसे लेकर उत्साहित हूं।” ऐसा पहली बार नहीं है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि फेसबुक पर लोकप्रियता के मामले पर वह पहले और मोदी दूसरे नंबर पर हैं।

उन्होंने दावोस में ‘विश्व आर्थिक मंच’ से इतर सीएनबीसी टीवी को दिए एक साक्षात्कार में पिछले महीने कहा था, ‘‘मैं फेसबुक पर नंबर एक पर हूं, क्या आप जानते हैं कि दूसरे नंबर पर कौन है? भारत के (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी।” ट्रंप अपनी भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली के अलावा अहमदाबाद भी जाएंगे जहां वह एक नवनिर्मित स्टेडियम में मोदी के साथ संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button